Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NDA के CM, उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन हो सकता है अगले माह, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता
    Breaking News

    NDA के CM, उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन हो सकता है अगले माह, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

    News DeskBy News DeskMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अगले महीने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन वाले सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होने की संभावना है। घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
    सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी करेंगे, जबकि राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राजग शासित 22 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का सम्मेलन जून के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है।

    सूत्रों के मुताबिक, सम्मेलन में राजग के घटक दलों से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों-राम मोहन नायडू (तेलुगु देशम पार्टी), राजीव रंजन सिंह (जनता दल-यूनाइटेड), एचडी कुमारस्वामी (जनता दल-सेक्युलर) और अनुप्रिया पटेल (अपना दल-सोनेलाल) के भी शामिल होने की उम्मीद है।
    उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।

    Hemant Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, प्रतिबंधित मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए इनाम नीति को मंजूरी

    मोदी ने छह मई 2014 को प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। 2019 में वह दूसरी बार और 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए थे। सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के नेता ‘जीवन की सुगमता’ और ‘व्यापार सुगमता’ को बढ़ावा देने तथा 2047 तक ‘विकसित भारत’ के साझा सपने को साकार करने के लिए आगे किए जाने वाले सुधारों के संबंध में विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

    PDS Dealer Commission: राशन डीलरों के कमीशन में 10 पैसे प्रति किलोग्राम की ‘मामूली’ बढ़ोतरी,राशन दुकान चलाने वाला संगठन नाराज, सरकार के फैसले की आलोचना की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A conference of NDA CMs and Deputy Chief Ministers may be held next month NDA के CM PM मोदी करेंगे अध्यक्षता with PM Modi presiding. उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन हो सकता है अगले माह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, प्रतिबंधित मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए इनाम नीति को मंजूरी

    May 28, 2026

    PDS Dealer Commission: राशन डीलरों के कमीशन में 10 पैसे प्रति किलोग्राम की ‘मामूली’ बढ़ोतरी,राशन दुकान चलाने वाला संगठन नाराज, सरकार के फैसले की आलोचना की

    May 28, 2026

    Jharkhand: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

    May 28, 2026
    Recent Post

    Hemant Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, प्रतिबंधित मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए इनाम नीति को मंजूरी

    May 28, 2026

    PDS Dealer Commission: राशन डीलरों के कमीशन में 10 पैसे प्रति किलोग्राम की ‘मामूली’ बढ़ोतरी,राशन दुकान चलाने वाला संगठन नाराज, सरकार के फैसले की आलोचना की

    May 28, 2026

    NDA के CM, उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन हो सकता है अगले माह, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

    May 28, 2026

    Jharkhand: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

    May 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पास, रेल जीएम का बड़ा निर्देश

    May 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group