


जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का ‘होली मिलन’ समारोह इस साल नरभेराम हंसराज स्कूल के परिसर, बिस्टुपुर में आयोजित किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उद्यमी नकुल कमानी उपस्थित हुए. दोनों ने कहा कि होली मिलन चैम्बर सदस्यों और उनके परिवारजनों को एक सूत्र में बांधता है. यह अच्छी परंपरा है अपने सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने का बड़ा माध्यम भी.
समारोह को चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर की यह परंपरा रही है कि बड़े त्योहारों जैसे दीवाली, होली के पश्चात् चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों को एक स्थान पर एकत्रित कर ऐसे पर्व त्योहारों का आनंद उठाये. होली मिलन में सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता निभाई है.
शहर के मशहूर कलाकारों ने बांध दिया समां : अभिषेक गोल्डी
चेंबर के उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि इस बार होली मिलन में सदस्यों के मनोरंजन के लिये शहर के मशहूर कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हेतु बुलाया गया था. इसमें कलाकारों ने घंटों समां बांधे रखा. इसके बाद लजीज व्यंजनों का चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवार के लोगों ने आनंद उठाया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, आनंद चौधरी, अनंत मोहनका, शुभम सेन, दीपक चेतानी, आकाश मोदी, विनीत अग्रवाल, पीयूष गोयल, रोहित काबरा, प्रीतम जैन, संजय शर्मा, सन्नी संघी, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, अशोक गोयल, पीयूष गोयल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, कौशिक मोदी, मनोज गोयल, उमेश खीरवाल, रोहित अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिप्पु, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, मोहित मुनका इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, ए के श्रीवास्तव, निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया राज पारीक, जगदीश खंडेलवाल, कैलाश सरायवाला, सतीश सिंह, स्मिता पारीक आदि भी उपस्थित थे.



