Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: आशीर्वाद का ‘गुणात्मक परंपरा’ अभियान, विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की विरासत को मिला सम्मान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: आशीर्वाद का ‘गुणात्मक परंपरा’ अभियान, विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की विरासत को मिला सम्मान

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा से अपने लंबे जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए भारत के प्रमुख पैकेज्ड आटा ब्रांड आशीर्वाद ने ‘गुणात्मक परंपरा’ अभियान की शुरुआत की है। यह पहल भगवान जगन्नाथ के पवित्र रथों का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की सदियों पुरानी कारीगरी, समर्पण और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ‘गुणात्मक परंपरा’ का अर्थ है ‘गुणवत्ता की परंपरा’। इस विशेष अनुभव का उद्घाटन प्रसिद्ध ओड़िया अभिनेत्री एलिना सामंतराय की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विश्वकर्मा महाराणा समुदाय के कारीगरों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर इस पहल की सराहना की। एलिना सामंतराय ने कहा कि ‘गुणात्मक परंपरा’ केवल ओडिशा की समृद्ध संस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन कारीगरों के अद्भुत कौशल को भी सम्मान देती है, जिन्होंने इस पवित्र परंपरा को जीवित रखा है। आईटीसी लिमिटेड के फूड्स डिवीजन, स्टेपल्स बिजनेस यूनिट के चीफ एग्जीक्यूटिव अनुज रुस्तगी ने कहा कि आशीर्वाद हमेशा गुणवत्ता, भरोसे और पोषण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की उत्कृष्ट कारीगरी और गुणवत्ता के प्रति उनका समर्पण आशीर्वाद के मूल्यों से मेल खाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से ब्रांड न केवल सांस्कृतिक विरासत का सम्मान कर रहा है, बल्कि अपने ‘क्वालिटी की गारंटी’ के वादे को भी मजबूत कर रहा है। मालूम हो कि यह अभियान पीढ़ियों से चली आ रही शिल्पकला और आशीर्वाद के ‘क्वालिटी की गारंटी’ के वादे को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करता है। इस अनुभव के माध्यम से लोगों को भगवान जगन्नाथ के रथ निर्माण की जटिल प्रक्रिया और उससे जुड़ी परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। हर वर्ष विश्वकर्मा महाराणा समुदाय अपने कौशल और परंपरागत ज्ञान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों का निर्माण करता है। इस विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने में समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अभियान का प्रमुख आकर्षण रथ के पहिये और पारंपरिक पत्थर की चक्की के बीच दर्शाया गया प्रतीकात्मक संबंध है। जहां रथ का पहिया भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा का प्रतीक है, वहीं चक्की भारतीय घरों में शुद्धता, गुणवत्ता और पोषण की पहचान मानी जाती रही है।

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aashirvaad Atta Campaign Aashirvaad Atta Rath Yatra Aashirvaad Gunatmak Parampara Aashirvaad Quality Guarantee Anuj Rustagi ITC Brand Campaign India Cultural Heritage Campaign Elina Samantray Google News Jamshedpur ITC Foods Division Jagannath Rath Yatra 2026 Jamshedpur Daily News Jamshedpur Hindi News Jamshedpur local news Jamshedpur news Odisha Cultural Heritage Traditional Chakkis Trending News India Vishwakarma Maharana Community आईटीसी लिमिटेड फूड्स आशीर्वाद आटा अभियान आशीर्वाद गुणात्मक परंपरा एलिना सामंतराय ओडिशा संस्कृति गुणवत्ता की परंपरा जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर ताजा खबर जमशेदपुर न्यूज रथ निर्माण कला विश्वकर्मा महाराणा समुदाय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026
    Recent Post

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026

    Jamshedpur: छोटाबांकी डैम में दोस्तों के साथ घूमने आए टेल्को के युवक की डूबकर मौत

    July 20, 2026

    Jamshedpur: आदिवासी महिला की मौत की जांच की मांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group