Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Abhishek murder case : अभिषेक हत्याकांड केआरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, लोगों का फूटा आक्रोश, परसुडीह थाना पहुंचकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
Crime

Abhishek murder case : अभिषेक हत्याकांड केआरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, लोगों का फूटा आक्रोश, परसुडीह थाना पहुंचकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पिछले दिनों परसुडीह के छोलागोड़ा में अभिषेक हेम्ब्रम की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड के आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इस मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर अभिषेक के परिजन और ग्रामिणों ने सोमवार को परसुडीह थाना का घेराव किया. लोगों ने थाना के सामने सड़क जाम करने का प्रयास किया. पोस्टर बैनर के साथ थाना का घेराव करने ग्रामीण पहुंचे थे. पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर नारेबाजी भी की. सूचना पर डीएसपी विधि व्यवस्था तौकिर आलम दल बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया.

डीएसपी के आश्वासन के बाद मानें लोग

डीएसपी तौकिर आलम ने मृतक की पत्नी और ग्राम प्रधान को आश्वासन दिया कि अपराधियों के बारे में जानकारी मिल गयी है. जल्द ही उन सभी को गिरफ्तारी होगी. ग्राम प्रधान बुधराम हेंब्रम ने डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

Adityapur: आदित्यपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, बोतल से सिर पर वार कर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर मारी थी गोली

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि हत्यारों ने घर में प्रवेश कर गोली मार कर हत्या की है. हत्यारों के नाम के बारे में भी पुलिस को पूरी जानकारी उपलब्ध करा दिया गया है. लेकिन उसके बाद भी पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ रही है. हत्या करने के बाद रौशन और भोला खुलेआम घूम रहे है. उन लोगों ने ओडिशा में भी कोई घटना को अंजाम दिया है.

JAMSHEDPUR NEWS: 21 नवंबर को होगा कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह, सांसद विद्युत वरण महतो होंगे मुख्य अतिथि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: आदित्यपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, बोतल से सिर पर वार कर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 21 नवंबर को होगा कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह, सांसद विद्युत वरण महतो होंगे मुख्य अतिथि

November 17, 2026

Jamshedpur: उलीडीह के शंकोसाई में श्यामनगर घाट पर नदी में तैरता मिला शव, इलाके में सनसनी

November 17, 2026
Recent Post

Ghatsila: NH-18 पर पुतरु टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

November 17, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: जिले में 941 परिवारों को मिला अपना पक्का घर, गृह प्रवेश सप्ताह के तहत कराया जा रहा प्रवेश

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group