Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

News DeskBy News DeskNovember 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विनोद का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले अभिनेता अशोक पाठक बुधवार, 25 नवंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगे। वे बिहार एसोसिएशन, जमशेदपुर के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में शहर के लोगों से रूबरू होंगे और अभिनय से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे।

बिहार एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह की थीम ‘अ सेंचुरी ऑफ सर्विस एंड एजुकेशन- बिल्डिंग अ लेगेसी, शेपिंग द फ्यूचर’ रखी गई है। शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एसोसिएशन के योगदान को रेखांकित करने वाले इस आयोजन में शहर के विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं।

शाम पांच बजे से होगा कार्यक्रम

बुधवार को राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एसके बेहरा शामिल होंगे। अभिनेता अशोक पाठक दर्शकों को अभिनय की बारीकियों से परिचित कराएंगे और अपने खास अंदाज में मनोरंजन भी करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नि:शुल्क पास वितरित किए गए हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

शिक्षा, युवा नेतृत्व और संस्कृति पर होंगे सत्र

शताब्दी समारोह के दौरान दिन में शिक्षा, युवा नेतृत्व, औद्योगिक विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मीडिया और सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों पर बौद्धिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है।

समारोह के तहत 26 नवंबर की शाम प्रसिद्ध कवि, लेखक और चिंतक नीलोत्पल मृणाल भी जमशेदपुर पहुंचेंगे। वे अपनी कविताओं के जरिए युवाओं से संवाद करेंगे।

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

बिहार एसोसिएशन की ओर से शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजकों का उद्देश्य संस्था की सौ साल की सेवा और शैक्षणिक विरासत को याद करने के साथ भविष्य की दिशा में नए संकल्पों को सामने लाना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में अग्रवाल सम्मेलन के शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

November 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में अग्रवाल सम्मेलन के शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

November 24, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group