चाईबासा। चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष एवं कोल्हान के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष आर.के. अग्रवाल और महासचिव अनिल मोदी ने शोक संदेश जारी कर उनके निधन को सामाजिक, धार्मिक और गौसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मदन दरिपा एक अनुभवी विधिवेत्ता होने के साथ-साथ गौसेवा के प्रति समर्पित, संवेदनशील और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। चाईबासा गौशाला के माध्यम से गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से गौसेवा के क्षेत्र ने एक समर्पित सेवाभावी व्यक्तित्व और समाज ने एक मार्गदर्शक खो दिया है। उनका सामाजिक योगदान लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।
झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

