जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक कार और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया था। सूचना के सत्यापन के बाद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना क्षेत्र में छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक कार और 45,000 रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

