Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»नए थानेदार के लिए आदित्यपुर की डगर आसान नहीं
    Breaking News

    नए थानेदार के लिए आदित्यपुर की डगर आसान नहीं

    News DeskBy News DeskJune 11, 2022Updated:June 11, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नए थानेदार के लिए आदित्यपुर की डगर आसान नहीं 

    आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी राजन कुमार के समक्ष कई चुनौतियां मुंह बाए खड़ी है। जनता में विश्वास पैदा करना ,अपराधियों एवं अवैध स्क्रैप माफिया पर लगाम लगाना ,ब्राउन शुगर ,शराब माफियाओं पर नकेल कस कर अंकुश लगाना, वही भू माफियाओं को लेकर हो रहे अपराधिक हत्याएं घटनाओं पर रोक लगाना आदि कई समस्याएं सामने विकराल रूप में खड़ी है। हाल ही में घटी ट्रिपल हत्याएं और ब्राउन शुगर के बिछे जाल को समाप्त करना एक बहुत बड़ी चुनौती है।
    आदित्यपुर थाना जिले में ही नहीं झारखंड में भी प्रमुख रूप से जाना जाता है ।औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते आदित्यपुर थाना,झारखंड का काफी महत्वपूर्ण  एवं क्रीम थाना माना जाता है। थाना के आसपास अक्सर दलाल प्रवृत्ति के लोग सक्रिय देखे जाते हैं  और यही दलाल प्रवृत्ति के लोग थाना प्रभारी के लिए गले की फांस बन जाते हैं । थाना में अक्सर सक्रिय दिखने वाले ऐसे दलाल प्रवृत्ति के लोग की शिकायत उच्च अधिकारियों तक चली जाती है और थाना प्रभारी के लिए सर पर तलवार बनकर हमेशा लटकती रहती है ।दलाल प्रवृत्ति के लोग थाने की आड़ में मालो माल हो जाते हैं l आम जनता लाचार होकर दलाल प्रवृत्ति के लोग के चक्कर में यूं ही पीसते रहते हैं। आदित्यपुर वासियों की माने तो दलाल प्रवृत्ति के लोग ही समय से पहले थाना प्रभारी की तबादले के कारण बन जाते हैं, ऐसे तत्व के सक्रिय होने के कारण ही आदित्यपुर के थानेदार वक्त से पहले बदल दिए जाते हैं । आदित्यपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय है कि नए थानेदार के लिए भी आदित्यपुर की डगर आसान नहीं है ,यहां ब्राउन शुगर, अवैध शराब, गंजा अवैध रूप से बालू उत्खनन एवं भंडारण समेत कई अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं । थाना क्षेत्र में लॉटरी, मटका, जुआ ,गैस कटिंग ,अवैध बालू का कारोबार, स्क्रैप आदि कई अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं। अपराध भी आदित्यपुर क्षेत्र में सर चढ़कर बोल रहा है ।चोरी, डकैती, हत्या, लूट, छिनतई की घटनाएं काफी बढ़ रहे हैं,जिस पर अंकुश लगाना नए थानेदार के लिए कांटो भरा ताज से कम नहीं है। यहां तक कि थानेदार से कुछ पत्रकार खुश है तो कुछ है नाराज, मामला सेनापति को लेकर हैंl ऐसे भी चर्चाओं के अनुसार अब कहते सुना जा रहा है कि आदित्यपुर थाना अब थानेदारों के लिए प्रयोगशाला बनते जा रहा है।
    ए के मिश्र

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur thana
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group