Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur: कंपनी में दुर्घटना के शिकार कामगार की पत्नी को मिलेगा 15 लाख मुआवजा, बेटे को नौकरी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर हुआ समझौता
    Breaking News

    Adityapur: कंपनी में दुर्घटना के शिकार कामगार की पत्नी को मिलेगा 15 लाख मुआवजा, बेटे को नौकरी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर हुआ समझौता

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur.आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर फेज स्थित बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर वार्ता के बाद ऐतिहासिक समझौता हुआ. मामला मंगलवार को कंपनी में घटित दुर्घटना में वलिस्टर महतो नामक कर्मचारी की मौत से जुड़ा है. इस मामले में स्वर्गीय वलिस्टर महतो के परिजनों, कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद मुआवजे पर पूर्ण रूप से आपसी सहमति बनी. इसके तहत कंपनी की ओर से मृतक के परिवार के पालन-पोषण के लिए कुल 15 लाख की राशि प्रदान की जाएगी. यह राशि मृतक की पत्नी श्रीमती किसानवती देवी के बैंक खाते में दी जाएगी. इसके अलावा मृतक के पुत्र विशाल कुमार को योग्यता एवं कंपनी के नियमानुसार कंपनी में नौकरी प्रदान की जाएगी.

    इस पर भी सहमति बनी कि नौकरी ज्वाइनिंग करने की तिथि विशाल अपनी इच्छानुसार तय करेंगे. वहीं, मृतक को प्राप्त प्राविडेंट फंड, पेंशन तथा अन्य विधिक लाभ (जैसा कि प्रावधानों में है) की निकासी एवं कार्यवाही में कंपनी पूरी तरह से पीड़ित परिवार का सहयोग करेगी. इतना ही नहीं, मृतक की दोनों पुत्रियों के विवाह में कंपनी की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा. इसके साथ ही, मृतक के पार्थिव शरीर को घर ले जाने के लिए कंपनी द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी और उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने हेतु परिवारजनों द्वारा प्रयुक्त वाहन का व्यय कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता में यह भी सहमति बनी कि इस दुर्घटना के लिए किसी भी व्यक्ति या पक्ष का कोई दोष नहीं है. भविष्य में उपरोक्त समझौते के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई कानूनी दावा या वाद मृतक के परिवारजन कंपनी के विरुद्ध प्रस्तुत नहीं करेंगे.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    इस वार्ता में मृतक के परिजनों के अलावा बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अध्यक्ष विकास राय, कमेटी मेंबर, अभिषेक कुमार, विजय सिंह, असीम दास, रजनीश पांडे. संजय मंडल, सोनाराम हांसदा, चंदन पांडे, पंकज सिंह. रुदल यादव, श्याम नंदन राय, लक्ष्मीकांत, रंजीत सिंह और कंपनी प्रबंधन के प्रहलाद चौधरी एवं भुवनेश पारिक समेत अन्य शामिल हुए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: The wife of the worker who died in the accident in the company will get 15 lakh compensation Adityapur: कंपनी में दुर्घटना के शिकार कामगार की पत्नी को मिलेगा 15 लाख मुआवजा the settlement was done on the initiative of former MLA Malkhan Singh the son will get a job पूर्व विधायक मलखान सिंह की पहल पर हुआ समझौता बेटे को नौकरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group