Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»AI JOB: पहली छमाही में एआई संबंधी भूमिकाओं में ‘फ्रेशर’ को लेने की योजना बना रहे हैं ज्यादातर कंपनियां
    Breaking News

    AI JOB: पहली छमाही में एआई संबंधी भूमिकाओं में ‘फ्रेशर’ को लेने की योजना बना रहे हैं ज्यादातर कंपनियां

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Mumbai.कृत्रिम मेधा (एआई) तेजी से देश के नौकरी बाजार को नया आकार दे रही है और नियोक्ताओं का एक बड़ा वर्ग 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में एआई-संबंधित विभिन्न भूमिकाओं के लिए नए लोगों (पहली बार नौकरी तलाशने वाले फ्रेशर) को नियुक्त करने की योजना बना रहा है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. टीमलीज एडटेक की हालिया ‘करियर परिदृश्य रिपोर्ट-2025’ के अनुसार, देश में 74 प्रतिशत से अधिक नियोक्ताओं का जनवरी-जून के दौरान फ्रेशर को नियुक्त करने का इरादा है. नौकरी बाजार में एआई से संबंधित भूमिकाओं के लिए लोगों की मांग सबसे अधिक है.
    टीमलीज एडटेक के रोजगार कारोबार के प्रमुख और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) जयदीप केवलरमानी ने कहा, “विकसित होते नौकरी बाजार ने प्रतिभा के मूल्यांकन के तरीके को फिर से परिभाषित किया है. नियोक्ता अब सिर्फ डिग्री के आधार पर ही नियुक्ति नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे आंकड़ा प्रस्तुतीकरण, क्लाउड कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में कौशल को प्राथमिकता दे रहे है.
    उन्होंने कहा, यह बदलाव नए लोगों के लिए उच्च प्रभाव वाली भूमिकाओं में कदम रखने और उद्योगों में नवोन्मेषण का प्रमुख चालक बनने के लिए अद्वितीय अवसर पैदा कर रहा है.
    टीमलीज एडटेक की हालिया ‘करियर आउटलुक रिपोर्ट-2025’ भारत भर के 649 नियोक्ताओं के बीच एक सर्वेक्षण पर आधारित है.इस बीच, रिपोर्ट से पता चला है कि एआई के बाद, ई-कॉमर्स और प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप में 70 प्रतिशत कंपनियां फ्रेशर को काम पर रखने की योजना बना रही हैं. इसके बाद विनिर्माण क्षेत्र में 66 प्रतिशत और इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 62 प्रतिशत हैं.
    बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे शहर प्रमुख रोजगार केंद्र बने हुए हैं. इन शहरों में फ्रेशर की नियुक्ति की मंशा क्रमशः 78 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 57 प्रतिशत तक पहुंच गई है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AI JOB: Most companies are planning to hire 'freshers' in AI related roles in the first half
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group