Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air India Flight Crash: एअर इंडिया विमान के पायलट ने हादसे के पहले अहमदाबाद ATC को भेजा आपात संदेश, और हो गया क्रैश, DGCA ने यह बताया
    Breaking News

    Air India Flight Crash: एअर इंडिया विमान के पायलट ने हादसे के पहले अहमदाबाद ATC को भेजा आपात संदेश, और हो गया क्रैश, DGCA ने यह बताया

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ahmadabad. अहमदाबाद से ब्रिटेन के गेटविक जा रहे एअर इंडिया विमान के पायलट ने हादसे से ठीक पहले अति आपात संदेश अहमदाबाद हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को भेजा था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह जानकारी दी. विमानन नियामक डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि इसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान के पायलट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. अपराह्न करीब दो बजे, 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन के गेटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है.

    डीजीसीए ने बताया कि विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे. कैप्टन सुमित सभरवाल एलटीसी हैं और उन्हें 8200 घंटों का अनुभव है. सह-पायलट को 1100 घंटों के उड़ान का अनुभव है. डीजीसीए ने एक बयान में बताया कि एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से भारतीय समयानुसार एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी. इसने एटीसी को अति आपात कॉल (मेडे कॉल) किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल का पायलट द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया.

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    डीजीसीए के मुताबिक विमान रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया. उसने कहा कि दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया. बोइंग विमान, जिसे तेजी से नीचे आता देखा जा सकता था, हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    डीजीसीए ने बयान में कहा, ‘12 जून 2025 को एअर इंडिया के बी787 विमान के जरिये वीटी-एएनबी (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या एआई-171 का दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air India Flight Crash: The pilot of the Air India plane sent an emergency message to Ahmedabad ATC before the accident and the plane crashed DGCA said this
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group