Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भड़की आजसू पार्टी, सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
    Breaking News

    जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भड़की आजसू पार्टी, सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

    News DeskBy News DeskJune 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : आजसू पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने शुक्रवार को शहर भर में चलाए गए हस्ताक्षर युक्त जनमत अभियान के माध्यम से आम जनता की आवाज़ को राज्य सरकार तक पहुंचाया। इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया और उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा गया।

    READ MORE :जमशेदपुर में टाटा मोटर्स 3 दिन के लिए बंद… जानिए क्या है कारण

    आजसू पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली आम नागरिकों के लिए उत्पीड़न का कारण बन गई है। वाहन जांच के नाम पर की जा रही कार्रवाई को भयादोहन और जबरन वसूली करार देते हुए पार्टी ने इसे “अपराधियों से भी बदतर व्यवहार” बताया।

    पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि हर चौक-चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा आम लोगों के साथ अभद्रता की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनमें गंभीर परिणाम सामने आए—एक प्रसूता महिला को अस्पताल ले जाते समय रोका गया, जिससे सड़क पर ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एक बच्ची परीक्षा से वंचित रह गई, तो कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए।

    READ MORE :टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस को बाबाधाम तक प्रतिदिन चलाने की मांग तेज, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

    ज्ञापन में आजसू पार्टी ने निम्नलिखित 6 प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखीं:

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    1. वाहन जांच के नाम पर आम जनता का भयादोहन बंद किया जाए।

    2. अन्य राज्यों की तरह कैमरे की निगरानी में जांच हो और ऑनलाइन चालान की व्यवस्था लागू की जाए।

    3. नो-एंट्री के समय बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो।

    4. जांच के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रियायत दी जाए।

    5. केवल वाहन जांच ही नहीं, बल्कि अन्य अपराधों पर भी कार्रवाई की जाए।

      Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    6. शहर में बढ़ रहे अवैध धंधों (जुआ, मटका, ब्राउन शुगर, नशा आदि) पर सख्त रोक लगे।

    आजसू ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सुधार नहीं हुआ तो पार्टी कड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख नाम कन्हैया सिंह, संजय मलाकार, ललन झा, अप्पू तिवारी, अजय सिंह बब्बू, शैलेन्द्र सिन्हा, मंगल टुडू, विमल मौर्य, सुनीता अग्रवाल, ललित सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AJSU Party Signature Campaign Jamshedpur Traffic Police Protest Jharkhand Vehicle Checking Dispute Memorandum to Hemant Soren Traffic Police Reform Demand आजसू पार्टी हस्ताक्षर अभियान जमशेदपुर यातायात पुलिस विरोध झारखंड वाहन जांच विवाद ट्रैफिक पुलिस सुधार मांग हेमंत सोरेन को ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group