Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जमशेदपुर की जाम समस्या पर गरजे आनंद बिहारी दुबे, फोरलेन और ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान
Breaking News

जमशेदपुर की जाम समस्या पर गरजे आनंद बिहारी दुबे, फोरलेन और ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान

News DeskBy News DeskJune 13, 2025Updated:June 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर:
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने शहर की गंभीर जाम समस्या पर सरकार और प्रशासन को घेरा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एग्रिको से साकची गोलचक्कर तक तथा कालिमाटी रोड पर फ्लाईओवर या फोरलेन निर्माण नहीं होने से आम लोग प्रतिदिन जाम की पीड़ा झेल रहे हैं।

Jamshedpur: एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कदमा थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास सस्पेंड, यह है मामला?

टाटा प्रबंधन ने भी जिम्मेदारी नहीं निभाया

दुबे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन वह वादा अधूरा रह गया। वहीं, वर्तमान विधायक सरयू राय ने भी चुनाव के दौरान इसे मुद्दा बनाया, लेकिन जीत के बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया। टाटा स्टील प्रबंधन को भी उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शहरी विकास की जिम्मेदारी से कंपनी ने भी मुंह मोड़ा है।

Adityapur: NIT जमशेदपुर के सफाईकर्मी 13 दिनों से हड़ताल पर, वार्ता के बाद भी नहीं बनी सहमति

ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस जन आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

उन्होंने एलान किया कि यदि इस मार्ग पर जल्द से जल्द फोरलेन या ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस जन आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। कांग्रेस अब इसे जनहित का प्रमुख मुद्दा बनाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

करनडीह और सुंदरनगर जैसे इलाकों का भी जिक्र करते हुए दुबे ने कहा कि ये क्षेत्र भी ओवरब्रिज की मांग को लेकर लंबे समय से उपेक्षित हैं। आने वाले दिनों में इन इलाकों के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी।

दुबे ने जानकारी दी कि उन्होंने तीन दिनों तक एग्रिको, भालूबासा, बाराद्वारी और साकची क्षेत्र में घूमकर स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि बारीडीह से टिनप्लेट तक फोरलेन निर्माण हुआ, जबकि उस मार्ग पर ट्रैफिक बहुत कम है। वहीं, सबसे अधिक दबाव वाले भालूबासा से साकची तक के मार्ग को नजरअंदाज कर दिया गया।

जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भड़की आजसू पार्टी, सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

झारखंड के विद्यालयों में बंगाली, उड़िया, भोजपुरी, अंगिका और मैथिली जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई भी शुरू

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

प्रेस वार्ता में दुबे ने राज्य सरकार से यह भी मांग की कि झारखंड के विद्यालयों में बंगाली, उड़िया, भोजपुरी, अंगिका और मैथिली जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई भी शुरू की जाए। इस मांग को लेकर जल्द ही कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलेगा।

धनबाद मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1233 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

कौन-कौन थे प्रेस वार्ता में शामिल

प्रेस वार्ता में कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सुखदेव सिंह मल्ली, रजनीश सिंह, ऊषा सिंह, नलिनी सिन्हा, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा, इंदुभूषण यादव प्रमुख रूप से शामिल थे। संचालन संजय सिंह आजाद एवं उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी ने किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group