Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur में फिर गोलीबारी,अब ओल्ड बाराद्वारी में दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां
Breaking News

Jamshedpur में फिर गोलीबारी,अब ओल्ड बाराद्वारी में दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में गोलीबारी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में गुरुवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूटी सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में फुलबस्ती निवासी मो. राजा के हाथ में दो गोलियां लगी हैं। घटना रात करीब 11:15 बजे की है। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। घायल मो. राजा को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शाम में विवाद, रात में गोली चली
घायल मो. राजा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच बाराद्वारी देवनगर आश्रम के पास साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राजा का आरोप है कि भीड़ ने उसे घेरकर मारपीट की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

घर के बाहर था, तभी चलीं गोलियां
राजा के अनुसार, शाम के विवाद के बाद वह अपने घर ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती पहुंच गया था। रात करीब 11:15 बजे वह घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर इस्मायलु और कोदू वहां पहुंचे। राजा का आरोप है कि दोनों ने उसे निशाना बनाकर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। इसमें दो गोलियां उसकी बांह में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एमजीएम अस्पताल मोड़ की ओर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल से मिले खोखों और घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

इलाके में आक्रोश, गश्ती बढ़ाने की मांग
देर रात हुई गोलीबारी के बाद फुलबस्ती इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। सीतारामडेरा थाना पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैस्थानीय निवासियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में शामिल मुख्य आरोपी इस्मायलु पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है

Illigal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, धालभूमगढ़ क्षेत्र से सात हाईवा जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

October 2, 2026

Illigal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, धालभूमगढ़ क्षेत्र से सात हाईवा जब्त

October 2, 2026

Jamshedpur: DGP तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

October 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

October 2, 2026

Illigal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, धालभूमगढ़ क्षेत्र से सात हाईवा जब्त

October 2, 2026

Jamshedpur: DGP तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

October 2, 2026

Jamshedpur में फिर गोलीबारी,अब ओल्ड बाराद्वारी में दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां

October 2, 2026

BIHAR RAIL NEWS: दानापुर-सासाराम से चर्लपल्ली के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, 4 जोड़ी ट्रेनों से यात्रियों को राहत

October 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group