Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Arjun Munda: जिस विद्यालय का संचालन करते थे सूर्या हांसदा, वहां पहुंचे अर्जुन मुंडा, बच्चों से बात की, सरकार पर लगाए आरोप, बोले- यह एनकाउंटर साजिश के तहत हत्या है…
Breaking News

Arjun Munda: जिस विद्यालय का संचालन करते थे सूर्या हांसदा, वहां पहुंचे अर्जुन मुंडा, बच्चों से बात की, सरकार पर लगाए आरोप, बोले- यह एनकाउंटर साजिश के तहत हत्या है…

News DeskBy News DeskAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Godda. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में गोड्डा पहुंची. भाजपा की जांच टीम ने सूर्या हांसदा के परिजन, उनके द्वारा चलाये जा रहे स्कूल के बच्चों और आसपास के लोगों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली.
जांच समिति में श्री मुंडा के साथ पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, अमित मंडल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और अनिता सोरेन शामिल हैं. मौके पर भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम भी पहुंचे थे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता और सूर्या हांसदा के परिवार को राज्य सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है. इसलिए राज्य सरकार पहले दोबारा पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट तैयार करे और फिर हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच समिति बनाकर घटना की निष्पक्ष जांच कराये.

उन्होंने सूर्या हांसदा के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है. ‘जांच दल’ ने रविवार को कहा कि उसे सूर्य नारायण हंसदा उर्फ सूर्या हंसदा की ‘मुठभेड़’ में हुई मौत के पीछे ‘बड़ी साजिश’ का संदेह है. हंसदा कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उसने विभिन्न राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा के जांच दल ने अपनी जांच के तहत रविवार को गोड्डा जिले के लालमटिया के डकैता गांव में हंसदा के परिवार से मुलाकात की. जांच के बाद मुंडा ने मांग की कि राज्य सरकार झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में मामले की पारदर्शी जांच का आदेश दे.

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

मुंडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें पुलिस मुठभेड़ में हंसदा की मौत के पीछे एक बड़ी साजिश का संदेह है. हमारी जांच के दौरान, हमने पाया कि हंसदा के खिलाफ कई फर्जी मामले दर्ज किए गए थे. कई मामलों में से अदालत ने उसे 14 मामलों में बरी कर दिया था. उसके खिलाफ 27 मई को एक फर्जी मामला दर्ज किया गया था, जब वह अपने घर पर बेटे का जन्मदिन मना रहा था. हंसदा को 10 अगस्त को देवघर के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था. उसे छिपे हुए हथियार बरामद करने के लिए राहदबदिया पहाड़ियों पर ले जाया जा रहा था.

अभियान के दौरान, हंसदा ने पुलिस से कथित तौर पर एक हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. गोड्डा पुलिस के अनुसार, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई. हांसदा ने 2019 का विधानसभा चुनाव बोरियो से भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन 2024 में टिकट न मिलने पर वह फिर से चुनाव लड़ने के लिए जेकेएलएम पार्टी में शामिल हो गया था.

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

November 22, 2026

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

November 22, 2026

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group