Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Arka Jain University: तृतीय दीक्षांत समारोह में 48 टॉपर्स को गोल्ड मेडल, 23 शोधार्थियों को पीएचडी व 2322 छात्रों को मिली डिग्री, राज्यपाल ने कह दी बड़ी बात
Breaking News

Arka Jain University: तृतीय दीक्षांत समारोह में 48 टॉपर्स को गोल्ड मेडल, 23 शोधार्थियों को पीएचडी व 2322 छात्रों को मिली डिग्री, राज्यपाल ने कह दी बड़ी बात

News DeskBy News DeskJune 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. उन्होंने सम्मिलित होकर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दीक्षांत केवल शैक्षणिक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों की शुरुआत है. उन्होंने विद्यार्थियों को देश की वास्तविक निधि बताते हुए आह्वान किया कि वे अर्जित ज्ञान, मूल्य और संवेदनशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें. राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के पदभार ग्रहण के बाद से ही उच्च शिक्षा में सुधार हेतु प्रयत्नशील है.

हम ग्रेडिंग सिस्टम में सुधार के लिए सतत प्रयासरत है. इस विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड मिलना सराहनीय है. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में सुधार हेतु कोई भी व्यक्ति सुझाव दें, तो आमंत्रित है. उनकी इच्छा है झारखण्ड प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनें. श्री गंगवार ने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया आदि अभियानों ने देश में युवाओं के लिए अवसरों के नये द्वार खोल दिये हैं। अतः रोजगार तलाशने की बजाय नौकरी देने वाले बनें. इसके लिए उद्यमिता और नवाचार की ओर ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत है. छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए राज्यपाल ने विश्वास जताया कि वे विकसित भारत 2047 मिशन को पूरा करने में सहभागी साबित होंगे.

राज्यपाल ने अरका जैन यूनिवर्सिटी में नामांकित छात्राओं की संख्या पर हर्ष जताया. इसकी सराहना करते हुए कहा कि एक पुरुष शिक्षित होता है, तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. समारोह में विशिष्ट अतिथि चंपई सोरेन ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही समाज से लेकर देश तक का विकास संभव है. इस क्रम में उन्होंने अरका जैन यूनिवर्सिटी द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र अर्जित उपलब्धियों की सराहना की. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया. इस क्रम में उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भविष्य में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

जमशेदपुर और टाटा समूह पर बोले

राज्यपाल ने कहा कि जमशेदपुर देश के सबसे पुराने एक सुनियोजित, समृद्ध व सुव्यवस्थित औद्योगिक शहरों में से एक है. टाटा समूह द्वारा बसाया गया यह शहर भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास एवं नागरिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है. टाटा की परंपरा हमें यह सिखाती है कि उद्योग और समाज सेवा एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं. छात्रों को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

ऐसे शुरू हुआ समारोह

इससे पूर्व एकेडमिक प्रोसेशन के साथ राज्यपाल सतोष कुमार गंगवार को दीक्षांंत मंडप में लाया गया। यहां श्री गंगवार व विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा विधायक चंपई सोरेन समेत अतिथियों व यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह की पारंपरित शुरुआत की. समारोह को यूनिवर्सिटी के गवर्निंग बॉडी के वरिष्ठ सदस्य व झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने भी अपने विचार रखे. विश्वविद्यालय के कुलसचिव सह निदेशक डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने डिग्री व उपाधि प्रापक छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के समक्ष विधिवत प्रस्तुत किया. परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रवीर कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ईश्वरन अय्यर ने स्वागत भाषण तथा प्रतिकुलपति डॉ. अंगद तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस दौरान मंच पर विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस रजी भी उपस्थित थे. समारोह में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन, हेड, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, शिक्षकेतर कर्मचारी, अभिभावक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

48 टॉपर्स को मिला गोल्ड मेडल

समारोह में 48 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इनमें 2023 के 26 और 2024 के 22 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्हें राज्यपाल गंगवार ने मंच पर सम्मानित किया.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

23 शोधार्थियों को दी गई पीएचडी उपाधि

दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 23 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई. इनमें शामिल हैं – हर्षिता गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, बिक्रांत तिवारी, मंदीप कौर, विशाखा जोसेफ, जसबीर सिंह धनजल, श्वेता कुमारी, नौशिन रज़ी, तैयबा खातून, रानी झा, चंचल मंडल, अभिषेक उपाध्याय, शालिनी प्रसाद, अमित कुमार सिंह, शबनम खातून, रोहन विजय शांडिल्य, रीता कुमारी, उषा कुमारी, इम्तियाज अहमद, सुमित कुमार मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, बीना, निधि कुमारी.

2322 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

तृतीय दीक्षांत समारोह में वर्ष 2023 और 2024 में उत्तीर्ण हुए कुल 2322 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं. इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group