Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Bangladesh के Airforce Base Station पर हमले,  सुरक्षा बलों ने दिया जवाब, एक की मौत, कई घायल
    National

    Bangladesh के Airforce Base Station पर हमले,  सुरक्षा बलों ने दिया जवाब, एक की मौत, कई घायल

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Dhaka. दक्षिण-पूर्वी तटीय शहर कॉक्स बाजार में बांग्लादेश की वायु सेना के अड्डे पर सोमवार को किए गए हमले का सुरक्षाकर्मियों ने माकूल जवाब दिया और इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी  रक्षा मंत्रालय के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) निदेशालय ने कहा कि उपद्रवियों ने दोपहर के समय कॉक्स बाजार के समिति पारा के पास वायु सेना अड्डे पर अचानक हमला कर दिया. आईएसपीआर के एक बयान में कहा गया, ‘‘बांग्लादेश वायु सेना इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है. तटीय जिले के उपायुक्त मोहम्मद सलाहुद्दीन ने कहा, झड़प के दौरान 30 वर्षीय स्थानीय व्यापारी शिहाब कबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारी ने कहा कि हमले के कारणों की गहन जांच की जाएगी. हालांकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि यह घटना हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना के कारण हुई, जिसके लिए पड़ोस के लोगों को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है और इस प्रस्ताव का कुछ लोगों ने विरोध किया था.
    यह हमला गृह मामलों के सलाहकार, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एम. जहांगीर आलम चौधरी द्वारा सुबह-सुबह संवाददाता सम्मेलन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ. उन्होंने सोमवार को लगभग 3 बजे ढाका में अपने आवास पर मीडिया को बताया कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पूर्ववर्ती अवामी लीग सरकार के ‘सहयोगी’ देश को अस्थिर करना चाहते हैं, लेकिन ‘किसी भी तरह से उन्हें बख्शा नहीं जाएगा’. उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आतंकवादी कहीं भी खड़े न हो सकें और किसी भी कीमत पर अपराधों को रोका जा सके.
    उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देश भर में अपनी गश्त को मजबूत करने के लिए कहा गया है.
    बांग्लादेश के सुरक्षा बलों ने ‘‘ऑपरेशन डेविल हंट’’ नामक दो सप्ताह की कार्रवाई में 8,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित तौर पर अपदस्थ हसीना सरकार से जुड़े गिरोहों को निशाना बनाया गया था. चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऑपरेशन डेविल हंट जारी रहेगा और हम अपराधियों को सोने या आराम करने नहीं देंगे. मैंने सुरक्षा बलों को गश्त बढ़ाने का आदेश दिया है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Attack on Bangladesh Air Force Base Station many injured. one dead security forces responded
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंकों तक लुढ़का

    June 3, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group