Jamshedpur. पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के ओड़िया पंचायत मंडप के समीप मंगलवार दोपहर सड़क दुघर्टना में हाइवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया. हादसे के घंटों बीत जाने के बाद बी घटनास्थल से शव को नहीं उठाया गया है और ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े रहे. मृतक की पहचान संदीप सिंह (30) के रूप में हुई है, जो कांकू गांव का रहने वाला था और जमशेदपुर में मजदूरी…
Author: News Desk
New Delhi. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. मूल्य संशोधन बुधवार से प्रभावी हो जायेगा. कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि से निबटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है. पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है. अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आयी है. दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के सभी राज्यों के लिए नए कीमत प्रभावी होंगे. मदर…
Dehradun. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बुधवार से शुरू होगी. श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. दो मई को केदारनाथ और चार मई को बद्रीनाथ धाम में मंदिर के कपाट खुलेंगे. यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.यहां पर पंजीकरण कराने के लिए 20 काउंटर तैयार किए गए हैं, जिसमें विदेशी नागरिक और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए गए हैं. पहले दिन ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 1000 का स्लॉट आवंटित हुआ है. आगे जिस तरह से सरकार के निर्देश होंगे उसके अनुसार स्लॉट का…
Ranchi. विचाराधीन कैदी गिरीश प्रसाद सिंह (61 वर्ष) जेल में खिड़की के रॉड में गमछे से फंदा बनाकर लटक गया. इसकी सूचना मिलने पर प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद जेल के चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह पटना के सलीमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आशंका व्यक्त किया जा रही है कि उस घटना से वह आत्मग्लानि में था. इसी कारण तनाव में उसने जान…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सराहना करते हुए उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मंगलवार को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की. सूर्यवंशी ने सोमवार गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर 14 साल और 32 दिन की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिससे वह आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन…
Jamshedpur. जमशेदपुर में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के निर्माण की कवायद शुरू हो गयी है.निर्माण क्षेत्र की योजना के तहत जमशेदपुर में 10.70 एकड़ भूमि पर आईएसबीटी बनेगा. 150 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.60 प्रतिशत भूमि को हरियाली और खुली जगह के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि 40 प्रतिशत भूमि पर निर्माण होगा. 23 एलाइटिंग बस वे, 50 आइडल बस पार्किंग, 300 कार और 350 बाइक पार्किंग की सुविधा होगी. इसमें मल्टीपर्पज हॉल, बेसमेंट पार्किंग और 55 खुदरा दुकानों सहित आधुनिक यात्री सुविधाएं भी शामिल रहेंगी. इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस बी.आर. गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दे दी है. जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (बीआर गवई) 14 मई, 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. बता दें कि इससे पहले वर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने उनके नाम की सिफारिश की थी. सीजेआई संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो रहा है. बीआर गवई पद संभालने के 6 महीने बाद तक सीजेआई रहेंगे और नवंबर 2025 में रिटायर होंगे. जस्टिस बीआर गवई मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती जिले…
जमशेदपुर : बागबेड़ा के प्रमकुंज में फ्रीज की सफाई करने के बहाने एक बदमाश आज सुबह घर में घुसा और एक महिला पर स्प्रे छिड़कर बेहोश करने के बाद हाथ से सोने का कंगन लेकर फरार हो गया. घटना के बाद जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तब बदमाश नजर आए. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है. जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे साफ लग रहा है कि घटना को रेकी करने के बाद ही इसे अंजाम दिया गया है. भुक्तभोगी महिला…
Washington. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क से बचने के लिए अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने वाले पहले देशों में शामिल हो सकता है. बेसेंट ने ये टिप्पणियां सोमवार को सीएनबीसी के ‘स्क्वाक बॉक्स’ के साथ साक्षात्कार में की। उन्होंने साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप की अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता के नवीनतम घटनाक्रम पर भी चर्चा की. बेसेंट ने कहा, ‘हमारे एशियाई व्यापारिक साझेदारों के साथ बातचीत बेहद अच्छी तरह जारी है. (अमेरिका के) उप राष्ट्रपति (जेडी) वेंस पिछले सप्ताह भारत में थे और…
Ranchi. हेमंत सरकार राज्य के वकीलों को बड़ी सौगात देने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 मई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना के तहत वकीलों और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ महीने पहले कैबिनेट बैठक में अधिवक्ताओं के लिए इस स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी थी. अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इलाज की अधिकतम सीमा क्या होगी, लेकिन संभावना है कि सूचीबद्ध अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज पर 10 लाख रुपये तक की मुफ्त…
