Author: News Desk

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए घाटी के 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है. इस निर्णय का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित खतरे को टालना है. पहलगाम हमले के बाद से कश्मीर घाटी में पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है. श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों के आगमन में काफी…

Read More

JAMSHEDPUR.  मंगलवार की सुबह टाटानगर में लोको का चार्ज देकर यार्ड से लौट रहे पायलट मो. ऐहतशामुउद्ईन (loco Pilot MD. Esthamuddin) लोको गेट के नजदीक शटिंग हो रही टाटा-एर्नाकुलम की रैक की चपेट में आ गये. गंभीर स्थिति में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  रैक के धक्के से मो. ऐहतशामुउद्ईन गिर पड़े और उनका बयां पैर चक्का की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया है. हालांकि इस घटना को लेकर लोको पायलटों ने ऑपरेटिंग की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है. लोको पायलटों का कहना है कि पूर्व के हादसे के बाद शंटिंग के दौरान…

Read More

मंबई. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों को मौत की निंद सुला दिया था. वहीं, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमले में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों के परिवारों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. बता दें कि 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ राज्य सरकार इन परिवारों की शिक्षा और रोजगार की जरूरतों पर भी ध्यान देगी. इसके साथ ही जगदाले परिवार की लड़की को सरकारी नौकरी दी जाएगी. आतंकियों ने 26 पर्यटकों का किया था नरसंहार बता दें…

Read More

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति अपनी नरमी को समाप्त कर दिया है. आतंकवाद पर नियंत्रण पाने और पड़ोसी देश को सबक सिखाने के उद्देश्य से भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही, पाकिस्तान के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के वीजा, जिसमें चिकित्सा वीजा भी शामिल है, को रद्द कर दिया गया है. पाकिस्तान के नागरिक बेहतर चिकित्सा और सर्जरी के लिए भारत आते थे, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत ने इस पर रोक लगा दी है. अब, मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों…

Read More

Jammu. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में फैले जनाक्रोश ने उम्मीद की किरण जगाई है कि लोगों की मदद से आतंकवाद का जल्द ही खात्मा हो सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सरकार आतंकवाद के खिलाफ लोगों के अभियान को मजबूत करने के लिए काम करेगी. अब्दुल्ला ने केंद्र से अपील करते हुए कहा कि ऐसे कदम न उठाएं, जिससे जनता अलग-थलग पड़ जाए. बैसरन में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. हमले में जान गंवाने वाले लोगों को…

Read More

Bijing.चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि गर्मी के इस मौसम में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर आरंभ करने के लिए दोनों देशों के बीच तैयारियां चल रही हैं. करीब पांच साल के अंतराल के बाद यह यात्रा फिर शुरू की जाएगी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि चीन के तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में कैलाश पर्वत और मानसरोवर की भारतीय श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. चीन और भारत के बीच बनी सहमति के अनुरूप, गर्मी के इस मौसम में…

Read More

New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख दिवंगत ओसामु सुजुकी, प्रसिद्ध गायक दिवंगत पंकज उधास और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी समेत 71 प्रमुख हस्तियों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इस साल 25 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के नागरिक पुरस्कारों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री – के लिए नामित किया गया था. इनमें से 71 को सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस ने राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी किया है और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) से उनके बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी है. पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विशेष शाखा के महानिरीक्षक को कोलकाता स्थित एफआरआरओ से विवरण प्राप्त करने का काम सौंपा गया है. अधिकारी ने बताया कि केंद्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी किए गए हैं. गुप्ता ने बताया कि मुझे लगता है कि वे (पाकिस्तानी नागरिक) पहले ही चले गए होंगे. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में अपने कुछ नेताओं की विवादित टिप्पणियों से दूरी बनाते हुए सोमवार को कहा कि हिदायत दी कि इस संवेदनशील विषय पर पार्टी लाइन से हटकर बयान नहीं दिया जाए. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति का प्रस्ताव, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा व्यक्त विचार ही पार्टी की राय है. रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल, 2025 को बैठक की और इससे दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया. इसके पश्चात…

Read More

Srinagar. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुनर्वासित पूर्व आतंकवादियों की पाकिस्तानी पत्नियों ने कहा है कि वे अपने पुराने देश लौटने के बजाय मरना पसंद करेंगी. पूर्व आतंकवादियों के लिए 2010 की पुनर्वास नीति के तहत कश्मीर आईं पाकिस्तानी महिलाओं ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें (यहां) रहने दिया जाए या फिर ताबूत में भेज दिया जाए. पूर्व आतंकी से विवाहित एलिजा रफीक 2013 में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नीति के तहत कश्मीर आई थी. इस नीति के तहत उन आतंकवादियों के पुनर्वास की व्यवस्था की गई थी, जो हथियार प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले…

Read More