New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने देश की ‘‘सुरक्षा और संप्रभुता’’ से जुड़ी कोई भी रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इनकार करते हुए मंगलवार को पूछा कि ‘‘आतंकवादियों के खिलाफ जासूसी सॉफ्टवेयर’’ के इस्तेमाल में गलत क्या है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने संकेत दिया कि यह निजता के उल्लंघन की व्यक्तिगत आशंकाओं पर गौर कर सकती है लेकिन तकनीकी समिति की रिपोर्ट कोई ऐसा दस्तावेज नहीं है जिस पर ‘‘सड़कों पर’’ चर्चा की जा सके. पीठ ने कहा, देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़ी किसी भी रिपोर्ट को नहीं छुआ जाएगा लेकिन जो व्यक्ति यह…
Author: News Desk
Toronto. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देश के संघीय चुनाव में सोमवार को लिबरल पार्टी की जीत के बाद अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रंप देश के लोगों को तोड़ना चाहते हैं. ट्रंप की कनाडा के अमेरिका में विलय की धमकियों और व्यापार युद्ध ने लिबरल पार्टी की इस जीत में अहम भूमिका निभाई. शुरुआती रुझानों के आधार पर अनुमान जताया गया कि लिबरल पार्टी संसद की 343 सीट में से कंजर्वेटिव पार्टी से ज्यादा सीट जीतेगी. यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि लिबरल पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा…
New Delhi. शिक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें कर रहा है कि आगामी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में किसी तरह की गड़बड़ी न हो. यह महत्वपूर्ण परीक्षा चार मई को निर्धारित है, जो देश भर में 550 से अधिक शहरों तथा 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. पिछले वर्ष की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी में प्रश्नपत्र लीक होने सहित कथित अनियमितताओं के बाद मंत्रालय एक पूरी तरह चाक चौबंद योजना पर काम कर रहा है. नीट-यूजी का सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित…
New Delhi : हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल संबंधी भड़काऊ बयान पर भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए उनका ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक करवा दिया है. यह कदम तब उठाया गया जब आसिफ ने खुलेआम कहा कि पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा होने पर वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाएंगे. भारत ने इस बयान को बेहद गंभीर और उकसाने वाला मानते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है. पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के…
Jamshedpur : देश भर में मुसलमानों के लिए 30 अप्रैल का दिन बड़ा अहम होने जा रहा है. इस दिन मुसलमानों के मकान अंधेरे में डूब जाएंगे. यह मकान 15 मिनट तक अंधेरे में डूबे रहेंगे. इस दौरान मकान में न कोई बल्ब जलेगा और ना ही कोई चिराग. कहीं रोशनी का नामोनिशान नहीं होगा. ऐसा बुधवार को होने जा रहा है. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होने जा रहा है. तो आइए बताते हैं इसकी वजह. नए वक्फ कानून 2025 के विरोध में 30 अप्रैल को एक अनोखा अभियान चलाने का एलान किया गया है. यह बत्ती…
जम्मू जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए घाटी के 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है. इस निर्णय का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित खतरे को टालना है. पहलगाम हमले के बाद से कश्मीर घाटी में पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है. श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों के आगमन में काफी…
JAMSHEDPUR. मंगलवार की सुबह टाटानगर में लोको का चार्ज देकर यार्ड से लौट रहे पायलट मो. ऐहतशामुउद्ईन (loco Pilot MD. Esthamuddin) लोको गेट के नजदीक शटिंग हो रही टाटा-एर्नाकुलम की रैक की चपेट में आ गये. गंभीर स्थिति में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रैक के धक्के से मो. ऐहतशामुउद्ईन गिर पड़े और उनका बयां पैर चक्का की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया है. हालांकि इस घटना को लेकर लोको पायलटों ने ऑपरेटिंग की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है. लोको पायलटों का कहना है कि पूर्व के हादसे के बाद शंटिंग के दौरान…
मंबई. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों को मौत की निंद सुला दिया था. वहीं, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमले में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों के परिवारों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. बता दें कि 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ राज्य सरकार इन परिवारों की शिक्षा और रोजगार की जरूरतों पर भी ध्यान देगी. इसके साथ ही जगदाले परिवार की लड़की को सरकारी नौकरी दी जाएगी. आतंकियों ने 26 पर्यटकों का किया था नरसंहार बता दें…
भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति अपनी नरमी को समाप्त कर दिया है. आतंकवाद पर नियंत्रण पाने और पड़ोसी देश को सबक सिखाने के उद्देश्य से भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही, पाकिस्तान के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के वीजा, जिसमें चिकित्सा वीजा भी शामिल है, को रद्द कर दिया गया है. पाकिस्तान के नागरिक बेहतर चिकित्सा और सर्जरी के लिए भारत आते थे, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत ने इस पर रोक लगा दी है. अब, मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों…
Jammu. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में फैले जनाक्रोश ने उम्मीद की किरण जगाई है कि लोगों की मदद से आतंकवाद का जल्द ही खात्मा हो सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सरकार आतंकवाद के खिलाफ लोगों के अभियान को मजबूत करने के लिए काम करेगी. अब्दुल्ला ने केंद्र से अपील करते हुए कहा कि ऐसे कदम न उठाएं, जिससे जनता अलग-थलग पड़ जाए. बैसरन में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. हमले में जान गंवाने वाले लोगों को…
