Bijing.चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि गर्मी के इस मौसम में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर आरंभ करने के लिए दोनों देशों के बीच तैयारियां चल रही हैं. करीब पांच साल के अंतराल के बाद यह यात्रा फिर शुरू की जाएगी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि चीन के तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में कैलाश पर्वत और मानसरोवर की भारतीय श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. चीन और भारत के बीच बनी सहमति के अनुरूप, गर्मी के इस मौसम में…
Author: News Desk
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख दिवंगत ओसामु सुजुकी, प्रसिद्ध गायक दिवंगत पंकज उधास और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी समेत 71 प्रमुख हस्तियों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इस साल 25 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के नागरिक पुरस्कारों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री – के लिए नामित किया गया था. इनमें से 71 को सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन…
Ranchi. झारखंड पुलिस ने राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी किया है और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) से उनके बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी है. पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विशेष शाखा के महानिरीक्षक को कोलकाता स्थित एफआरआरओ से विवरण प्राप्त करने का काम सौंपा गया है. अधिकारी ने बताया कि केंद्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी किए गए हैं. गुप्ता ने बताया कि मुझे लगता है कि वे (पाकिस्तानी नागरिक) पहले ही चले गए होंगे. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में…
New Delhi. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में अपने कुछ नेताओं की विवादित टिप्पणियों से दूरी बनाते हुए सोमवार को कहा कि हिदायत दी कि इस संवेदनशील विषय पर पार्टी लाइन से हटकर बयान नहीं दिया जाए. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति का प्रस्ताव, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा व्यक्त विचार ही पार्टी की राय है. रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल, 2025 को बैठक की और इससे दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया. इसके पश्चात…
Srinagar. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुनर्वासित पूर्व आतंकवादियों की पाकिस्तानी पत्नियों ने कहा है कि वे अपने पुराने देश लौटने के बजाय मरना पसंद करेंगी. पूर्व आतंकवादियों के लिए 2010 की पुनर्वास नीति के तहत कश्मीर आईं पाकिस्तानी महिलाओं ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें (यहां) रहने दिया जाए या फिर ताबूत में भेज दिया जाए. पूर्व आतंकी से विवाहित एलिजा रफीक 2013 में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नीति के तहत कश्मीर आई थी. इस नीति के तहत उन आतंकवादियों के पुनर्वास की व्यवस्था की गई थी, जो हथियार प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले…
New Delhi. मोदी सरकार ने भारत विरोधी अभियान में शामिल 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया. ये चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत विरोधी अभियान में शामिल थे. इसकी प्रसारण सामग्री को झूठी और भ्रामक बयान पर केंद्रित पाया गया था. इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा माना गया. इनकी इन हरकतों के निशाने पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां थीं. इन पर बैन लगाने की सिफारिश गृह मंत्रालय ने की थी. इन यूट्यूब चैनलों में पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर और पूर्व कोच बासित अली के भी चैनल…
Gumla. गुमला जिले में रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में घाघरा प्रखंड के डुको चेगरी निवासी शिवचरण उरांव (18), जाम झरियाटोली अरंगी निवासी सतीश उरांव (20), रोहित उरांव (19) शामिल हैं. तीनों युवक रिश्ते में भाई लगते थे. सोमवार को घटना की सूचना मिलते गुमला थाना के एसआइ विनय कुमार महतो सदर अस्पताल पहुंच कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, रविवार को रोहित उरांव अपनी बहन हीरामुनी देवी की शादी की सालगिरह में शामिल होने चंडाली आये थे, जहां खाना…
Jamshedpur. टाटा स्टील में बड़ा बदलाव सामने आया है. कंपनी के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इन सभी को टाटा स्टील फाउंडेशन में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. वीपी एचआरएम अतरई सान्याल की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के तहत 17 अधिकारियों को एक मई से तीन साल के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन में भेजा गया है. इसमें आइएल 6 से लेकर आइएल 3 और ओएल और ओ लेवल के अधिकारी है. इसमें आइएल स्तर के अधिकारी सूर्य शक्ति सिहन्हा, आइएल 5 ए सुमाना सिंह, आइएल 4 शुभ्रा आर, आिएल…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने सोमवार को कदमा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में दीपक कुमार की मौत की सजा बरकरार रखी, जिसने ओटीटी मंचों पर अपराध की कहानी देखने के बाद उसी के तरीके से अपनी पत्नी एवं बेटियों समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने चार लोगों की हत्या को ‘भयानक और दुर्लभतम’ माना तथा एक अप्रैल, 2023 को जमशेदपुर की त्वरित अदालत के विशेष न्यायाधीश द्वारा दोषी दीपक कुमार को सुनायी गयी मौत की सजा पर मुहर लगायी.…
Jaipur. राजस्थान रॉयल्स की खोज बिहार के 14 वर्ष 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रच दिया जो आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और सात चौके लगाये . आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है. वह 37 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए. आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 30…
