जमशेदपुर: सोमवार 28 अप्रैल को साकची स्थित श्री गुजराती इंग्लिश स्कूल में कार्यभार ग्रहण समारोह ‘इन्वेस्च्योर शिरोमणि’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जो ज्ञान और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी ने अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का स्वागत करते हुए छात्र परिषद् की भूमिका और महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह मंच छात्रों को नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर प्रदान करता है. समारोह का मुख्य आकर्षण नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का औपचारिक शपथ ग्रहण था. हेड बॉय, हेड गर्ल के साथ तेजस,…
Author: News Desk
New Delhi.भारत और फ्रांस ने सोमवार को भारतीय नौसेना के लिए लगभग 64,000 करोड़ रुपये की लागत से राफेल लड़ाकू विमानों के 26 नौसैनिक संस्करण खरीदने के वास्ते एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए.डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में समझौते पर मुहर लगायी गयी. भारत विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए फ्रांसीसी रक्षा कंपनी दसॉ एविएशन से ये जेट विमान खरीद रहा है.हस्ताक्षर समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) द्वारा खरीद को मंजूरी दिए जाने के तीन सप्ताह बाद इस बड़े सौदे…
Bengaluru. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य हिंदू संगठनों ने रेलवे भर्ती बोर्ड की नर्सिंग अधीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र और जनेऊ उतार कर परीक्षा भवन में प्रवेश करने संबंधी निर्देश पर सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई, जिसके तुरंत बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया. रेलवे अधिकारियों ने व्यापक विरोध के बाद, अब स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश करने से पहले मंगलसूत्र और जनेऊ जैसे धार्मिक प्रतीकों को उतारने की आवश्यकता नहीं होगी.रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने इसे लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच, मामले में हस्तक्षेप किया और…
Shahjahanpur. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.50 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का रविवार को निरीक्षण किया. रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. बयान के मुताबिक, यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन-रात कभी भी उतर सकेंगे तथा लड़ाकू विमान यहां अभ्यास भी कर सकेंगे. इसमें कहा गया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे आवागमन सुरक्षित होगा और किसी भी अपराधिक वारदात की आशंका पर पुलिस तत्काल…
New Delhi. कक्षा सात की एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से मुगलों और दिल्ली सल्तनत के सभी संदर्भ हटा दिए गए हैं जबकि भारतीय राजवंशों, महाकुंभ के संदर्भ और ‘मेक इन इंडिया’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी सरकारी पहलों को नए अध्यायों में शामिल किया गया है. इस सप्ताह जारी की गई नई पाठ्यपुस्तकें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफएसई) 2023 के अनुरूप तैयार की गई हैं, जो स्कूली शिक्षा में भारतीय परंपराओं, दर्शन, ज्ञान प्रणालियों और स्थानीय संदर्भ को शामिल करने पर जोर देती हैं. संपर्क करने पर एनसीईआरटी के अधिकारियों ने…
New Delhi.वर्ष 2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान के मुकाबले लगभग नौ गुना अधिक रहा. स्वीडन के एक प्रमुख विचार मंच द्वारा सोमवार को जारी किए गए एक अध्ययन में यह बात कही गई. यह अध्ययन पहलगाम हमले को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है. ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट’ (सिप्री) के अनुसार, भारत का सैन्य व्यय 1.6 प्रतिशत बढ़कर 86.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि पाकिस्तान का सैन्य व्यय 10.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा.रिपोर्ट में कहा गया कि सैन्य व्यय के मामले में शीर्ष पांच देशों में अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और…
सरायकेला : जिला समाहरणालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) में पदस्थापित क्लर्क छेत्र मोहन महतो को सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेत्र मोहन महतो पर एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था. शिकायत के बाद एसीबी जमशेदपुर इकाई की टीम ने जाल बिछाकर महतो को घूस लेते हुए धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद छेत्र मोहन को एसीबी कार्यालय जमशेदपुर ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों…
सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में युवती रीता महतो के धर्म परिवर्तन कराकर निकाह रचाने का मामला सामने आया है. युवती ने 18 मार्च 2025 को आसनसोल कोर्ट में शपथ पत्र देकर इस्लाम धर्म अपनाने की घोषणा की और अगले दिन 19 मार्च को इलामबाजार मुस्लिम विवाह एवं तलाक रजिस्ट्रार कार्यालय में उसका निकाह रजिस्टर्ड कर दिया गया. पुरुष पक्ष से दावा किया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन और निकाह युवती ने अपनी मर्जी से किया है, लेकिन एक ही दिन में इतनी धर्म परिवर्तन और दूसरे दिन विवाह की प्रक्रिया पूरी करने पर…
रांची : रिम्स डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को हटाये जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से 17 अप्रैल 2025 के आदेश को स्थगित कर दिया है. वहीं राज्य सरकार और अन्य को नोटिस जारी करते हुए शपथ पत्र के माध्यम से जबाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले की विस्तृत सुनवाई अगले मंगलवार 6 मई को होगी. बता दें कि हटाए जाने के बाद डॉ राजकुमार ने न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. स्वास्थ्य मंत्री ने 17 अप्रैल को रिम्स डायरेक्टर…
रांची: झारखंड में जेल मैनुअल को लेकर हो रही देरी पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट में सोमवार को एक अहम सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल स्वयं कोर्ट में उपस्थित रहीं. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने अदालत को जानकारी दी कि झारखंड जेल मैनुअल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और अब केवल कैबिनेट की मंजूरी शेष है. साथ ही उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि आने वाले 30 दिनों के…
