New Delhi.वर्ष 2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान के मुकाबले लगभग नौ गुना अधिक रहा. स्वीडन के एक प्रमुख विचार मंच द्वारा सोमवार को जारी किए गए एक अध्ययन में यह बात कही गई. यह अध्ययन पहलगाम हमले को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है. ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट’ (सिप्री) के अनुसार, भारत का सैन्य व्यय 1.6 प्रतिशत बढ़कर 86.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि पाकिस्तान का सैन्य व्यय 10.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा.रिपोर्ट में कहा गया कि सैन्य व्यय के मामले में शीर्ष पांच देशों में अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और…
Author: News Desk
सरायकेला : जिला समाहरणालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) में पदस्थापित क्लर्क छेत्र मोहन महतो को सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेत्र मोहन महतो पर एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था. शिकायत के बाद एसीबी जमशेदपुर इकाई की टीम ने जाल बिछाकर महतो को घूस लेते हुए धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद छेत्र मोहन को एसीबी कार्यालय जमशेदपुर ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों…
सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में युवती रीता महतो के धर्म परिवर्तन कराकर निकाह रचाने का मामला सामने आया है. युवती ने 18 मार्च 2025 को आसनसोल कोर्ट में शपथ पत्र देकर इस्लाम धर्म अपनाने की घोषणा की और अगले दिन 19 मार्च को इलामबाजार मुस्लिम विवाह एवं तलाक रजिस्ट्रार कार्यालय में उसका निकाह रजिस्टर्ड कर दिया गया. पुरुष पक्ष से दावा किया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन और निकाह युवती ने अपनी मर्जी से किया है, लेकिन एक ही दिन में इतनी धर्म परिवर्तन और दूसरे दिन विवाह की प्रक्रिया पूरी करने पर…
रांची : रिम्स डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को हटाये जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से 17 अप्रैल 2025 के आदेश को स्थगित कर दिया है. वहीं राज्य सरकार और अन्य को नोटिस जारी करते हुए शपथ पत्र के माध्यम से जबाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले की विस्तृत सुनवाई अगले मंगलवार 6 मई को होगी. बता दें कि हटाए जाने के बाद डॉ राजकुमार ने न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. स्वास्थ्य मंत्री ने 17 अप्रैल को रिम्स डायरेक्टर…
रांची: झारखंड में जेल मैनुअल को लेकर हो रही देरी पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट में सोमवार को एक अहम सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल स्वयं कोर्ट में उपस्थित रहीं. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने अदालत को जानकारी दी कि झारखंड जेल मैनुअल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और अब केवल कैबिनेट की मंजूरी शेष है. साथ ही उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि आने वाले 30 दिनों के…
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के तिसरी अंचल कार्यालय का परिसर सोमवार को एक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति निकालने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी के सदस्य अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे. उनकी अंचलाधिकारी से बहस होने के बाद हिंसक घटना घटी, जिसमें पथराव किया गया और सीओ की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास भी हुआ. इसके साथ ही परिसर में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई. पथराव के इस घटनाक्रम में थाना प्रभारी रंजय कुमार, एक महिला पुलिसकर्मी और कई अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. दूसरी ओर किसान जनता पार्टी के नेता…
जमशेदपुर: शहर के बिरसानगर जोन नंबर-10 स्थित वरदान कॉलोनी में रविवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना में बाइक सवार चार हथियारबंद युवकों ने रिटायर्ड शिक्षिका मैरी मिंज के घर में घुसकर लूटपाट की. घटना रात करीब नौ बजे की है, जब शिक्षिका अपने किरायेदार निरंजन आइंद के साथ बातचीत कर रही थीं. उसी समय दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवक पहुंचे और हथियार के बल पर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने घर की तलाशी ली और अलमीरा से लगभग 8 से 9 लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद…
घाटशिला. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कदमडीहा केशरीथान के समीप सोमवार की अहले सुबह अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण दो युवकों की मौत हो गई. एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दुसरे युवक की मौत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. दोनों युवक बहरागोड़ा की ओर से धालभूमगढ़ की ओर आ रहे थे. बाइक ज्यादा तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक धालभूमगढ़ के बोस कालोनी निवासी किसलय प्रसाद (24) और घाटशिला थाना क्षेत्र के…
Ghatsila. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के ऐदलबेड़ गांव के श्यामा हेंब्रम खड़गपुर रेल मंडल में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने अपने पेशे के अनुरूप घर की दीवारों पर कलाकारी करायी है. यह घर आस-पास के लोगों के बीच चर्चा में है. उन्होंने अपने घर को ट्रेन की तरह डिजाइन कराया है. पास से गुजरने पर ये घर बिल्कुल ट्रेन की तरह ही दिखता है. इसका नाम भी उन्होंने हेंब्रम एक्सप्रेस रखा है.
Bhuvaneshvar.कप्तान लालियानजुआला चांग्ते के दूसरे हाफ में किये गये गोल की मदद से मुम्बई सिटी ने रविवार को यहां कलिंगा सुपर कप के कड़े मुकाबले में इंटर काशी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. मुम्बई सिटी का सेमीफाइनल में सामना जमशेदपुर एफसी से होगा, जिसने रविवार को कलिंगा स्टेडियम में एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को नाटकीय पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया था. जमशेदपुर और नॉर्थईस्ट के बीच मैच निर्धारित समय तक बराबरी पर छूटा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जो अचानक सडेन डेथ तक चला गया.
