Ghatsila. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के ऐदलबेड़ गांव के श्यामा हेंब्रम खड़गपुर रेल मंडल में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने अपने पेशे के अनुरूप घर की दीवारों पर कलाकारी करायी है. यह घर आस-पास के लोगों के बीच चर्चा में है. उन्होंने अपने घर को ट्रेन की तरह डिजाइन कराया है. पास से गुजरने पर ये घर बिल्कुल ट्रेन की तरह ही दिखता है. इसका नाम भी उन्होंने हेंब्रम एक्सप्रेस रखा है.
Author: News Desk
Bhuvaneshvar.कप्तान लालियानजुआला चांग्ते के दूसरे हाफ में किये गये गोल की मदद से मुम्बई सिटी ने रविवार को यहां कलिंगा सुपर कप के कड़े मुकाबले में इंटर काशी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. मुम्बई सिटी का सेमीफाइनल में सामना जमशेदपुर एफसी से होगा, जिसने रविवार को कलिंगा स्टेडियम में एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को नाटकीय पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया था. जमशेदपुर और नॉर्थईस्ट के बीच मैच निर्धारित समय तक बराबरी पर छूटा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जो अचानक सडेन डेथ तक चला गया.
Gumla.गुमला जिले के कामडारा थाना स्थित कारीचुंवा अंबाटोली गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. यहां जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा व चाची की टांगी से काट कर हत्या कर दी. मृतकों में थादियुस कुल्लू व सिलविया कुल्लू है. घटना की जानकारी मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी शशिप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी अरविंद कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2023 में भी विवाद हुआ था. इसके बाद से रंजिश बढ़ गयी थी. रविवार को दोपहर बाद…
New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है और आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए सबूतों की तलाश तेज कर दी है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद रविवार को जम्मू में मामला दर्ज किया और कई टीम जांच में जुटी हैं. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को नृशंस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए एनआईए के…
Chaibasa. टोंटो प्रखंड के माइलपी गांव में ऐसा मामला सामने आया कि हर कोई हतप्रभ रह गया. दरअसल, यहां कस्तूरबा विद्यालय से घर लौटी 7वीं कक्षा की छात्रा को जब उसकी मां ने स्कूल पहुंचाने की बात कही तो नाराज होकर उसने जहर खाकर जान दे दी. जानकारी के अनुसार, करसे हेस्सा की बेटी श्रीमोती हेस्सा कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ाई कर रही थी. वह छुट्टी पर घर आयी थी. काफी दिनों तक विद्यालय नहीं लौटने पर शिक्षिका ने अभिभावक को फोन कर बेटी को विद्यालय भेजने की बात कही. छात्रा विद्यालय जाना नहीं चाह रही थी. जब…
Ranchi. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश के छात्रों, युवाओं के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. संविधान के अनुसार देश की शासन व्यवस्था नहीं चल रही है, बल्कि संविधान के प्रावधानों को कुचल कर तानाशाही रवैये के साथ निरंकुश शासन प्रणाली अपनायी जा रही है. श्री कमलेश रविवार को कांग्रेस भवन में संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. श्री कमलेश ने कहा कि छात्रों का भविष्य, युवाओं के सपने, महिलाओं का सम्मान, नागरिकों का आत्म सम्मान कुचला जा रहा है. अधिकारों के…
Saraikela.सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप यात्री पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला ले गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. बाकी घायलों का सदर अस्पताल सरायकेला में उपचार चल रहा है. घटना रविवार की सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार, उक्त सभी घायल अलग-अलग जगहों से पिकअप पर सवार होकर गम्हरिया और टाटा जा रहे थे. इसी दौरान दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप वाहन अनियंत्रित…
New Delhi. पिछले तीन दिन में कम से कम 509 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा समाप्त होने के मद्देनजर कई और पाकिस्तानियों के स्वदेश लौटने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 745 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं. भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए…
Brahmpur. ओडिशा के गंजाम जिले की एक जेल में बलात्कार के मामले में बंद 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विवाह दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों, कई गणमान्य व्यक्तियों और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में जेल परिसर में संपन्न हुआ. कोडाला में उप-जेल परिसर में उत्सव का माहौल था. पोलासरा पुलिस थाना अंतर्गत गोछाबाड़ी का निवासी सूर्यकांत बेहरा नामक विचाराधीन कैदी उस महिला के साथ विवाह बंधन में बंध गया, जिससे वह पिछले साल नवंबर में जेल आने से पहले प्यार करता था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार…
Jamshedpur.देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा स्टील को 14वें वार्षिक लीगल एरा अवॉर्ड्स 2025 में भारत की सर्वश्रेष्ठ इन-हाउस लीगल टीम के खिताब से सम्मानित किया गया है. यह भव्य समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ. देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स के अध्यक्ष डॉ. ललित भसीन ने यह पुरस्कार प्रदान किया. टाटा स्टील के लीगल सर्विसेज विभाग के अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया. कुल 19 कंपनियां फाइनल राउंड में पहुंची थी. टाटा स्टील भारत की सर्वश्रेष्ठ इन-हाउस लीगल टीम की श्रेणी में विजेता बनी.
