Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»India-Pak Tension: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जानें की मियाद खत्म, 3 दिन में 509 पाकिस्तानी अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ अपने देश लौटे
Breaking News

India-Pak Tension: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जानें की मियाद खत्म, 3 दिन में 509 पाकिस्तानी अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ अपने देश लौटे

News DeskBy News DeskApril 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. पिछले तीन दिन में कम से कम 509 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा समाप्त होने के मद्देनजर कई और पाकिस्तानियों के स्वदेश लौटने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 745 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं. भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि नौ राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 237 पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल (रविवार) को अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते पाकिस्तान लौट गए, जबकि 25 अप्रैल (शुक्रवार) को 191 और 26 अप्रैल (शनिवार) को 81 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश चले गए. अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को 116 भारतीय नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत वापस आए, जिनमें एक राजनयिक भी शामिल है. उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को 287 भारतीय नागरिक, जबकि 26 अप्रैल को 13 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 342 भारतीयों ने इस मार्ग से स्वदेश वापसी की. अधिकारियों के अनुसार, कुछ पाकिस्तानी संभवतः हवाई मार्ग से भी भारत छोड़कर चले गए होंगे. उन्होंने बताया कि चूंकि, भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे संभवतः अन्य देशों के लिए रवाना हो गए होंगे.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

दक्षेस वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है. वहीं, चिकित्सा वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है. जिन 12 श्रेणियों का अल्पकालिक वीजा रखने वाले लोगों को रविवार तक वापस जाना है, उनमें आगमन पर वीजा, व्यवसाय, फिल्म, पत्रकार, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, छात्र, आगंतुक, सामूहिक पर्यटन, तीर्थयात्रा और सामूहिक तीर्थयात्रा वीजा धारी लोग शामिल हैं. नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तीन रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया गया है और उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है. इन रक्षा अताशे के पांच सहायक कर्मियों को भी भारत से जाने के लिए कहा गया है. भारत ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में अपने रक्षा अताशे को भी वापस बुला लिया है. हालांकि, जिन लोगों के पास दीर्घकालिक और राजनयिक या आधिकारिक वीजा है, उन्हें अभी भारत छोड़ने का निर्देश नहीं दिया गया है. पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की समय सीमा रविवार को समाप्त होने के मद्देनजर पंजाब के अमृतसर जिले में अटारी सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. कई भारतीय अपने रिश्तेदारों को विदा करने पहुंचे और उनके चेहरों पर बिछड़ने का दर्द साफ झलक रहा था.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

October 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group