Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Marriage Ceremony in Jail: जेल में शादी का उत्सव, बलात्कार के आरोपी ने जेल में पीड़िता से रचायी शादी, अधिकारियों ने करायी पूरी व्यवस्था
Breaking News

Marriage Ceremony in Jail: जेल में शादी का उत्सव, बलात्कार के आरोपी ने जेल में पीड़िता से रचायी शादी, अधिकारियों ने करायी पूरी व्यवस्था

News DeskBy News DeskApril 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Brahmpur. ओडिशा के गंजाम जिले की एक जेल में बलात्कार के मामले में बंद 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विवाह दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों, कई गणमान्य व्यक्तियों और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में जेल परिसर में संपन्न हुआ. कोडाला में उप-जेल परिसर में उत्सव का माहौल था. पोलासरा पुलिस थाना अंतर्गत गोछाबाड़ी का निवासी सूर्यकांत बेहरा नामक विचाराधीन कैदी उस महिला के साथ विवाह बंधन में बंध गया, जिससे वह पिछले साल नवंबर में जेल आने से पहले प्यार करता था.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले बेहरा गुजरात के सूरत में काम कर रहा था. दुल्हन के वकील पीके मिश्रा ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच कुछ गलतफहमियों के कारण 22 वर्षीय महिला ने बेहरा के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि अब वे आपसी सहमति से शादी के लिए राजी हो गए हैं, हालांकि दूल्हा विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में बंद है. कोडाला स्थित उप-जेल के जेलर तारिणीसेन देहुरी ने कहा िह जेल अधिकारियों से अनुमति मिलने और सभी कानूनी पहलुओं का पालन करने के बाद हमने उनके विवाह समारोह का आयोजन किया.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

उन्होंने बताया कि विवाह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. दूल्हा एक सुसज्जित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में बैठकर समारोह स्थल पर पहुंचा जिसकी व्यवस्था भी जेल अधिकारियों ने की थी. शादी समारोह संपन्न होने के बाद दूल्हे को फिर से जेल भेज दिया गया, जबकि दुल्हन घर लौट आई. दूल्हे के पिता भास्कर बेहरा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएगा और वे खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत करेगा.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group