Author: News Desk

Ranchi. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश के छात्रों, युवाओं के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. संविधान के अनुसार देश की शासन व्यवस्था नहीं चल रही है, बल्कि संविधान के प्रावधानों को कुचल कर तानाशाही रवैये के साथ निरंकुश शासन प्रणाली अपनायी जा रही है. श्री कमलेश रविवार को कांग्रेस भवन में संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. श्री कमलेश ने कहा कि छात्रों का भविष्य, युवाओं के सपने, महिलाओं का सम्मान, नागरिकों का आत्म सम्मान कुचला जा रहा है. अधिकारों के…

Read More

Saraikela.सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप यात्री पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला ले गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. बाकी घायलों का सदर अस्पताल सरायकेला में उपचार चल रहा है. घटना रविवार की सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार, उक्त सभी घायल अलग-अलग जगहों से पिकअप पर सवार होकर गम्हरिया और टाटा जा रहे थे. इसी दौरान दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप वाहन अनियंत्रित…

Read More

New Delhi. पिछले तीन दिन में कम से कम 509 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा समाप्त होने के मद्देनजर कई और पाकिस्तानियों के स्वदेश लौटने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 745 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं. भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए…

Read More

Brahmpur. ओडिशा के गंजाम जिले की एक जेल में बलात्कार के मामले में बंद 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विवाह दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों, कई गणमान्य व्यक्तियों और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में जेल परिसर में संपन्न हुआ. कोडाला में उप-जेल परिसर में उत्सव का माहौल था. पोलासरा पुलिस थाना अंतर्गत गोछाबाड़ी का निवासी सूर्यकांत बेहरा नामक विचाराधीन कैदी उस महिला के साथ विवाह बंधन में बंध गया, जिससे वह पिछले साल नवंबर में जेल आने से पहले प्यार करता था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार…

Read More

Jamshedpur.देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा स्टील को 14वें वार्षिक लीगल एरा अवॉर्ड्स 2025 में भारत की सर्वश्रेष्ठ इन-हाउस लीगल टीम के खिताब से सम्मानित किया गया है. यह भव्य समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ. देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स के अध्यक्ष डॉ. ललित भसीन ने यह पुरस्कार प्रदान किया. टाटा स्टील के लीगल सर्विसेज विभाग के अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया. कुल 19 कंपनियां फाइनल राउंड में पहुंची थी. टाटा स्टील भारत की सर्वश्रेष्ठ इन-हाउस लीगल टीम की श्रेणी में विजेता बनी.

Read More

जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर में एक महिला को काम से घर लौटते समय ऑटो-रिक्शा के चालक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया एवं चाकू से वार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल की रात हुई, लेकिन इसका खुलासा रविवार को तब हुआ जब महिला ने अपनी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि काम से लौटते समय उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया, लेकिन उसे घर पहुंचाने के बजाय चालक शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान…

Read More

Saraikela. नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपित तस्लीम अंसारी और अपहृत युवती को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. वहीं, आगजनी और उपद्रव के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हालात पर निगरानी रखी जा रही है. दरअसल, युवती के अपहरण के बाद शनिवार देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित मोहम्मद तस्लीम अंसारी के घर और झिमड़ी बाजार की चार दुकानों में आग लगा दी थी. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित…

Read More

Kabul.अफगानिस्तान में भारत के प्रतिनिधि आनंद प्रकाश ने तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ मुलाकात कर राजनीतिक और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. अफगान मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी. ‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार काबुल में हुई बैठक में कार्यवाहक विदेश मंत्री ने भारत के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंधों के विस्तार पर जोर दिया. खबर में एक अफगान प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि मुत्ताकी ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि भारतीय निवेशकों को अफगानिस्तान में निवेश के…

Read More

Ranchi. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों का हमला हुआ था.इस हमले में 26 पर्यटक मारे गये थे. इन मारे गये पर्यटकों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने पहलगाम के शहीदों के परिजनों को अपना चार महीने का वेतन देने का एलान किया है. इस एलान को उन्होंने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि बताया है. सोशल मीडिया पर इरफान अंसारी ने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला न केवल मानवता पर हमला है, बल्कि उन्होंने भारत की…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में कथित रूप से अगवा किए गए राज्य के श्रमिकों की मदद करने का अनुरोध किया है. पांच प्रवासी श्रमिकों – संजय महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो और उत्तम महतो – के परिवारों ने पहले मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा था कि उन्हें नाइजर में अगवा कर लिया गया है. ये कामगार एक विद्युत पारेषण कंपनी में काम करने गए थे. सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध है कि…

Read More