Author: News Desk

New Delhi.भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी को प्रदर्शित करते हुए सफलतापूर्वक पोत विध्वंसक अभ्यास किया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच यह अभ्यास किया गया. भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय नौसेना के पोतों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए मंचों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए पोत विध्वंसक अभ्यास सफलतापूर्वक किया. उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा…

Read More

New Delhi.भारत से हर साल 10 अरब डॉलर से ज्यादा का माल दुबई, सिंगापुर और कोलंबो जैसे बंदरगाहों के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पहुंच रहा है. आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई ने यह अनुमान जताया. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि भारतीय कंपनियां इन बंदरगाहों पर सामान भेजती हैं, जहां एक स्वतंत्र कंपनी खेप को उतारती है और उन्हें बॉन्डेड वेयरहाउस में रखती है. यहां माल को ट्रांजिट के दौरान शुल्क का भुगतान किए बिना रखा जा सकता है. थिंक टैंक ने कहा कि इसके बाद माल के लेबल और दस्तावेजों को मूल देश से अलग दिखाने के…

Read More

jamshedpur. टिमकेन वर्कर्स यूनियन के चुनाव में एक बार फिर महासचिव के पद पर विजय यादव और उनकी टीम पूरी टीम ने जीत दर्ज की है. शनिवार को हुए चुनाव में विजय यादव ने राजकिशोर प्रसाद को 66 वोटों के अंतर से पराजित किया. डिप्टी प्रेसीडेंट के दो पदों के लिए हुए चुनाव में रविन्द्र प्रसाद और अनिल कुमार पांडेय विजेता रहे हैं. आरएस सिंह और जाहिर अहमद को हार का सामना करना पड़ा. उपाध्यक्ष के चार पदों के चुनाव में पवन कुमार शर्मा, सुधीर कुमार राय, शुभाशीष प्रधान और वीरेंद्र प्रसाद विजेता बने हैं. राजीव मंडल, रूद्राशीष महतो, शिवशंकर…

Read More

Lahore. वाघा सीमा के रास्ते पिछले तीन दिनों में 450 से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौट चुके हैं. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर वीजा रद्द होने के कारण ये लोग अपने देश लौट गये हैं. अधिकारियों ने यहां बताया कि शनिवार को रवाना होने वालों में 23 भारतीय भी शामिल हैं, जो पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 की प्रसारण कंपनी का हिस्सा थे. शनिवार को सीमा पार करने वाले भारतीयों की वास्तविक संख्या बाद में पता चलेगी. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 300 भारतीय और बृहस्पतिवार को लगभग 100 भारतीय इसी रास्ते से…

Read More

Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को स्वीडन पहुंचे. यहां वोल्वो समूह के ट्रक विनिर्माण संयंत्र का दौरा किया. इस दौरान वोल्वो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ झारखंड में ट्रक निर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं पर विस्तृत बातचीत हुई. जिस पर वोल्वो ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी है. सीएम ने खनन कार्यों के लिए राज्य की विशेष आवश्यकताओं के अनुसार ट्रक और डंपर की आपूर्ति विषयक आवश्यकताओं पर भी चर्चा की. गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर भारतीय दूतावास, स्वीडन के प्रभारी राजदूत एवं प्रथम सचिव (राजनीतिक) राकेश कुमार तिवारी तथा अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री का यह…

Read More

वेटिकन सिटी. पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में विश्व नेताओं और कैथोलिक अनुयायियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर शनिवार को उन्हें अंतिम विदाई दी. इस कार्यक्रम में पोप के रूप में फ्रांसिस की प्राथमिकताएं और पादरी के रूप में उनकी इच्छाएं प्रतिबिंबित हुईं. करीब 2,50,000 लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए और फ्रांसिस का ताबूत शहर के दूसरी ओर स्थित सेंट मैरी मेजर बेसिलिका लाये जाने के दौरान रास्ते में हजारों लोग कतार में खड़े नजर आए. इसके बाद ताबूत को स्विस गार्ड की सुरक्षा में चर्च के अंदर ले जाया गया. इससे पहले, कॉलेज ऑफ कार्डिनल के…

Read More

New Delhi..संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से जारी चयनित अभ्यर्थियों के अंकों के विवरण के अनुसार, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्नातकोत्तर छात्रा शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा में 51.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया. दुबे (28) को कुल 1,043 अंक मिले – लिखित परीक्षा में 843 और साक्षात्कार में दो सौ. उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर अपने पांचवें प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की. इस परीक्षा में मेधा सूची कुल 2,025 अंकों की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है. लिखित या…

Read More

Hazaribag. इटखोरी के भद्रकाली मंदिर से लावालौंग के लमटा लौट रही स्काॅर्पियो गंधरिया बहेरा कोचा के पास शनिवार को दोपहर पौने दो बजे पेड़ से जा टकरायी. इससे वाहन में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं पांच लोग घायल हो गये. मृतकों में लमटा गांव निवासी अमरदीप प्रसाद की नवविवाहिता पुत्री प्रीति कुमारी (23), बहन पिंकी कुमारी (30) व मां विमला देवी (60) शामिल हैं. घायलों में अमरदीप के दामाद रश्मिकांत साहू, बेटी प्रिया देवी, प्रियंका कुमारी, बेटा राहुल प्रसाद, भतीजी माननी कुमारी व अमरदीप की नतिनी रिमझिम कुमारी (सात) शामिल है. स्कार्पियो में…

Read More

Jamshedpur. डोबो होते कांदरबेड़ा की ओर जा रहे एक ट्रेलर में शनिवार को अचानक आग लग गयी. आग लगने के साथ ही ट्रेलर का चालक और खलासी गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचायी. घटना के बाद कुछ देर के लिए इस मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहा. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना शनिवार दोपहर की है. ट्रेलर पर स्टील लोड था. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही दमकल की दो गाड़ियों को फौरन मौके पर बुलाया गया, लेकिन दमकल आने के पूर्व ट्रेलर का अधिकांश भाग जल कर राख हो…

Read More

New Delhi. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को सौंप दी है. इसके लेकर गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है. हालांकि एनआइए आतंकी हमले के बाद से इस मामले में सक्रिय है और अब आधिकारिक आदेश के बाद आतंकी हमले की गहन और व्यापक जांच की होगी. इधर, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार को पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे सीआईपीईटी कर्मचारी प्रशांत सत्पथी की पत्नी प्रियदर्शनी आचार्य का बयान दर्ज किया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृतक के परिवार…

Read More