Author: News Desk

Chaibasa. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव का शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में विकास को नई गति देने और जनता से किए वादों को निभाने का संकल्प दोहराया. पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के चाईबासा आगमन पर परिसदन परिसर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास और प्रवक्ता त्रिशानु राय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पार्टी नेताओं ने डॉ उरांव से जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार की ओर…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को धनबाद जिले से कई आतंकवादी संगठनों से कथित तौर पर जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, 12 कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित बड़ी संख्या में दस्तावेज और किताबें जब्त की गई हैं. एटीएस के एक बयान के अनुसार, ‘इस संबंध में एटीएस, रांची में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. बयान के मुताबिक, झारखंड एटीएस को सूचना मिली थी कि…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने कहा है कि किसी जनजाति को ‘आदिवासी’ कहना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध नहीं माना जाएगा. न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने सुनील कुमार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध का मामला बनाने के लिए पीड़ित को अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) का सदस्य होना चाहिए. अदालत ने कहा कि भारत के संविधान की अनुसूची में आदिवासी शब्द का इस्तेमाल नहीं है और जब तक पीड़ित संविधान में उल्लिखित अनुसूचित जनजातियों की सूची के अंतर्गत नहीं आता…

Read More

Islamabad. पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान ने शनिवार को किसी भी ‘तटस्थ और पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर-पख्तूनख्वा के काकुल में पाकिस्तान सैन्य अकादमी में सेना के कैडेट की ‘पासिंग आउट परेड’ को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई हालिया घटना इस निरंतर दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए. एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी ‘तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय’ जांच में भागीदारी करने के लिए तैयार है.…

Read More

Saraikela.सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगनी के आदर्श कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नारायणपुर पंचायत के विजय गांव निवासी गुणाधर तिवारी (36) के रूप में की गई है.मिली जानकारी के अनुसार गुणाधर तिवारी शुक्रवार को दुगनी में रह रहे अपने चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने गए थे. रात करीब 12:30 बजे पार्टी से अपने गांव लौटते समय आदर्श कॉलोनी के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देख…

Read More

Ranchi.झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईएएस अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति को पांच वर्ष की अवधि के लिए या सह-अवधि के आधार पर, अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) स्वीकृति प्रदान की गयी है. पत्र में यह भी कहा गया है कि अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया…

Read More

Dhanbad. धनबाद के वासेपुर का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. खुफिया सूचना मिलने के बाद झारखंड एटीएस की एक बड़ी टीम वासेपुर में छापेमारी कर रही है.एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद टीम को लीड कर रहे हैं. वे फिलहाल धनबाद में ही मौजूद हैं. आतंकी संगठन से धनबाद के कुछ युवकों के द्वारा संबंध सामने आने के बाद झारखंड एटीएस की एक बड़ी टीम ने धनबाद में वासेपुर सहित 15 लोकेशन पर एक साथ छापेमारी कर रही है. वासेपुर के नूर मस्जिद वाले इलाके में छापेमारी के दौरान दो उम्दा किस्म के पिस्तौल, कारतूस के साथ-साथ भारी मात्रा में…

Read More

रांची.  झारखंड के 13 जिलों में रविवार से दो दिनों तक मेघगर्जन और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मौसम में बदलाव आने पर अत्यधिक गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के कारण पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है. बंगाल की खाड़ी से…

Read More

New Delhi. भारत ने शनिवार को जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की. पांच साल के अंतराल के बाद यह यात्रा होने जा रही है. यात्रा फिर से शुरू करने को भारत और चीन द्वारा संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में एक समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के टकराव वाले शेष दो बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी कर ली थी. भारत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा…

Read More

New Delhi. पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है. दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है.सीमा ने शुक्रवार…

Read More