Author: News Desk

Islamabad.पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने के भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने धमकी दी कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा. ‘द न्यूज’ की खबर में पूर्व विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी – या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून. बिलावल ने यह बात शुक्रवार को अपने गृह प्रांत सिंध के सुक्कुर इलाके में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कही. सिंधु नदी प्रांत से होकर…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में इजाफा हो. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 51,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद रोजगार मेले के 15वें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है.उन्होंने डिजिटल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा. प्रधानमंत्री ने…

Read More

Newyork.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हमेशा से रहा है तथा दोनों देश इसे आपस में ‘किसी न किसी तरह’ सुलझा लेंगे.ट्रंप ने यह टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बारे में सवाल किए जाने पर शुक्रवार को की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. यह पूछे जाने पर क्या वह दोनों देशों के नेताओं से बात करेंगे, ट्रंप ने कहा, मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी  बहुत करीब हूं, जैसा कि आप जानते हैं. उन्होंने…

Read More

Srinagar.पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और भारतीय सैनिकों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया. सैन्य सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.पहलगाम में हुए हमले में 26 नागरिक मारे गए थे. दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगातार दूसरी रात गोलीबारी हुई.पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार रात को भी एलओसी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी और भारत ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया था. एक सूत्र ने कहा, 25-26 अप्रैल…

Read More

New Delhi. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की करीब एक दशक तक बागडोर संभालने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 84 वर्ष के थे और उनके परिवार में दो बेटे हैं. पिछले कुछ महीने से वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे. अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया. अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को 27 अप्रैल को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) में रखा जाएगा.’’ राष्ट्रपति द्रौपदी…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट रॉ मैटेरियल डीबी सुंदर रमम को वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज बनाया गया है. वे चाणक्य चौधरी की जगह लेंगे. चाणक्य चौधरी एक मई को रिटायर होंगे. करीब 36 साल तक कंपनी की सेवा करने के बाद वे सेवानिवृत हो रहे है. डीबी सुंदर रमम के नाम को लेकर पहले ही कयास लगाये जा रहे थे, जिस पर मुहर लग गयी है. एक मई से यह बदलाव को प्रभावी कर दिया गया है. वहीं, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट रॉ…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल केनिर्देशानुसार सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी के बागुनहातु बिहारी घाट पर खनन टास्क फोर्स ने औचक छापेमारी की. इस दौरान अवैध रूप से बालू लदे तीन 407 ट्रकों को जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान ट्रकों में बालू लोड कर रहे मजदूर और चालक मौके से फरार हो गये. खनन विभाग की टीम ने तीनों ट्रकों को जब्त कर सिदगोड़ा थाना भेज दिया. जांच में पाया गया कि किसी भी ट्रक के पास बालू परिवहन का वैध ई-चालान नहीं था और न ही खनन स्थल पर कोई अधिकृत खनन पट्टा स्वीकृत था. इस…

Read More

Ranchi.रातू थाना क्षेत्र स्थित डंडई-हेहल मार्ग से 12 साल की बच्ची को अगवा कर लिया गया. फिर जामुनटोली स्थित वीरान पड़े एस्बेस्टस मकान में दुष्कर्म किया गया. बच्ची के साथ मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया गया. घटना 16 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की बतायी जाती है. इस मामले में पीड़िता के पिता ने रातू थाना में दो आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. रातू पुलिस इसकी जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी भाभी के साथ रात के आठ बजे शादी समारोह में आयी थी. खाना खाने के बाद उसकी…

Read More

New Delhi. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के मुख्य अभियंता और तीन अन्य को एक निजी कंपनी से 32 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सीबीआइ ने सभी को 32 लाख रुपये के साथ रांची से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में इंजीनियर के एक पारिवारिक सदस्य के अलावा दो लोग निजी कंपनी से जुड़े हैं. इस मामले में सीबीआइ की अलग-अलग टीम ने रांची और छत्तीसगढ़ में छापेमारी की है. सीबीआइ को यह शिकायत मिली थी कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अंडरब्रिज व रेलवे ओवरब्रिज के…

Read More

Hazaribag.विष्णुगढ़ के जमनीजारा स्थित खेत से शुक्रवार की सुबह महिला और युवक के शव बरामद किये गये. महिला का चेहरा कुचला हुआ है. मृतकों में जरीडीह बोकारो निवासी विजय कुमार महतो और जरीडीह गांधीनगर बोकारो निवासी तिलिया देवी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गयी है. घटनास्थल से मोबाइल फोन भी मिला है. मामले में मृतका तिलिया देवी के पति मुकेश कुमार महतो से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि तिलिया देवी 23…

Read More