Medninagar. एनएच-75 में चटवल मोड़ के निकट शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. उनकी पहचान सतबरवा पलामू के मुक्ता गांव निवासी विकास विश्वकर्मा (17) व रहिया मनातू के उपेंद्र कुमार (22) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे की है. दोनों युवक बाइक से रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में चटवल मोड़ के निकट उनकी बाइक डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने पर पहुंची…
Author: News Desk
Bokaro. बोकारो रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुटपाथ दुकानों में गुरुवार रात करीब 12.20 बजे भीषण आग लग गयी. इससे करीब 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी. फिलहाल 55 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधि से मदद की गुहार लगायी है. मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं ताकि फिर से दुकानदारी शुरू कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. शुक्रवार की सुबह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग देख आसपास में अफरातफरी मच गयी थी, ज्यादा रात होने के चलते जब तक दुकानदार एकत्रित…
New Delhi. उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान विनायक दामोदर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को शुक्रवार को ‘गैरजिम्मेदाराना’ बताते हुए इस पर अप्रसन्नता जाहिर की. हालांकि न्यायालय ने गांधी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी. न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. पीठ ने गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से पूछा कि क्या वह (राहुल गांधी) जानते हैं कि महात्मा गांधी भी अंग्रेजों के साथ अपने संवाद में ‘आपका वफादार सेवक’ जैसे शब्दों का…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पेन की आधिकारिक यात्रा के दौरान खनन, उद्योग और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग के लिए वहां की कंपनियों से निवेशक-अनुकूल नीतियों का वादा किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सोरेन ने स्पेन की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और ‘पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए निवेश नीतियों और अवसरों का वादा किया.’ मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सोरेन ने झारखंड की औद्योगिक शक्ति, समृद्ध खनन क्षेत्र और स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के बारे में भी बताया. सोरेन और उनकी टीम ने गहन…
Kolkata. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ मिलकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ियों के लिए एक अलग उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया. वंदे भारत शयनयान (स्लीपर) रेलगाडियां देश में लंबी दूरी तय करने वाली पहली ऐसी ट्रेन होगी जो मध्यम उच्च गति से चलेंगी. इन्हें वंदे भारत ट्रेनों की तर्ज पर विकसित किया गया है जिनमें यात्री लेटकर सफर कर सकेंगे. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों की बेहतर सुविधा, स्वदेशी तकनीक, आधुनिक लेआउट, स्मार्ट ऑनबोर्ड सिस्टम और बेहतर सुरक्षा के लिए तैयार…
New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने नौकरी बदलने पर पीएफ खाता स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है. अब अधिकांश मामलों में नियोक्ता से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी. शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि अब तक भविष्य निधि (पीएफ) जमा के स्थानांतरण में दो कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) कार्यालय शामिल होते थे. इनमें एक स्रोत कार्यालय, जहां से पीएफ राशि को स्थानांतरित किया जाता था और दूसरा गंतव्य कार्यालय, जहां अंतिम रूप से राशि जमा की जाती थी. हालांकि अब इस प्रक्रिया को अधिक…
Mumbai. केंद्रीय इस्पात मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत वैश्विक इस्पात मांग में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सरकार घरेलू इस्पात उद्योग को अनुचित डंपिंग और तर्कहीन रूप से कम कीमत से संरक्षण देने में सक्षम रही है. इस्पात मंत्रालय और उद्योग मंडल फिक्की की तरफ से आयोजित ‘स्टील इंडिया 2025’ कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि निर्यातकों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर इस्पात मिलना जारी रहेगा. उन्होंने कहा, ‘‘ भारत लगातार आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जब…
Mumbai. वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग एवं डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 20.12 प्रतिशत बढ़कर 188.87 करोड़ रुपये हो गया. मुनाफे में यह वृद्धि आमदनी बढ़ने और खर्चा कम होने के कारण हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 157.24 करोड़ रुपये रहा था. टाटा टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 1,342.73 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023-24 की समान तिमाही में 1,325.19 करोड़ रुपये थी. पिछली तिमाही…
Vetican city. वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई राष्ट्राध्यक्षों और विभिन्न देशों से गणमान्य व्यक्तियों का रोम पहुंचना शुक्रवार शाम से शुरू हो जाएगा. इस बीच, ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रोम पहुंचीं. राष्ट्रपति मुर्मू के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी हैं. वह वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित कर पोप फ्रांसिस…
Jamshedpur.टाटा स्टील को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार कंपनी को भारत में पेटेंट फाइलिंग, अनुदान और व्यावसायीकरण श्रेणी में प्रदान किया गया है. टाटा स्टील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा सम्मानित किया गया है. टाटा स्टील ने अब तक वैश्विक स्तर पर 2,000 से अधिक पेटेंट आवेदन दायर किए हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में ही कंपनी ने 395 पेटेंट प्राप्त किए. उसके नवाचार और अनुसंधान पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है. वित्त वर्ष 2020 से 2024 के बीच कंपनी ने प्रति वर्ष औसतन 130 से अधिक पेटेंट फाइल…
