Author: News Desk

London. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्त पोषण देने के देश के इतिहास को पश्चिम के लिए किया गया ‘गंदा काम’ मानते हुए कहा कि इस गलती के लिए पाकिस्तान को भुगतना पड़ा है. स्काई न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, समाचार प्रस्तुतकर्ता यल्दा हकीम ने इस सप्ताह की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और रुख पर आसिफ से सवाल किया.इस हमले में 26 लोग मारे गए थे.हकीम ने पूछा, आप (क्या) स्वीकार करते हैं, श्रीमान् कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को…

Read More

New Delhi. आवास ऋण देने वाली कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने अपनी ऋण दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने की शुक्रवार को घोषणा की. भारतीय रिजर्व बैंक के हाल में नीतिगत दर में कटौती के बाद यह कदम उठाया गया है. एलआईसी की अनुषंगी कंपनी ने बयान में कहा, एलआईसी हाउसिंग प्राइम लेंडिंग रेट (एलएचपीएलआर) में इस कटौती से मौजूदा और नए उधारकर्ताओं दोनों को लाभ होगा क्योंकि इससे आवास ऋण अधिक किफायती हो जाएगा. संशोधित ब्याज दरें अब आठ प्रतिशत से शुरू होंगी और 28 अप्रैल से लागू होंगी. एलएचपीएलआर सभी प्रकार के ऋणों पर ब्याज दरें निर्धारित…

Read More

New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से अधिक समय देश में न रहे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी. मंगलवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया…

Read More

Hydrabad. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से परे दंडित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का बृहस्पतिवार को स्वागत किया. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र हित में सरकार की ओर से उठाए गए किसी भी कदम का समर्थन करती है. उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की अपनी मांग भी दोहराई. हैदराबाद में संवाददाताओं से मुखातिब ओवैसी ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए न्याय तभी सुनिश्चित होगा, जब जवाबदेही तय की जाएगी और आतंकवादियों को दंडित किया जाएगा. उन्होंने कहा,…

Read More

कंपनी ने ‘सॉवरेन क्लाउड’, ‘टीसीएस डिजीबोल्ट’ और ‘साइबर डिफेंस सूट’ पेश किया New Delhi.प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भारत केंद्रित तीन पेशकशों की बृहस्पतिवार को घोषणा की. इसमें सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के लिए स्वदेशी ‘सॉवरेन क्लाउड’ भी शामिल है, जिसे संवेदनशील डेटा को भारत की सीमाओं के भीतर रखने के लिए तैयार किया गया है.कंपनी की नजर घरेलू बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने पर है.कंपनी ने कहा, ‘टीसीएस सॉवरेनसिक्योर क्लाउड’ समर्पित बुनियादी ढांचा प्रदान करता है, जो डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के अनुपालन को सक्षम करने के लिए तैयार है. इसे…

Read More

New Delhi. पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर ‘आतंकवादियों को पनाह देने और पालने’ का आरोप लगाया है. इससे सुझाव मिलता है कि उनके देश की भारत के पहलगाम में आतंकी हमले में भूमिका है जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. ब्रिटेन में रह रहे 44 वर्षीय कनेरिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शरीफ ने हमले पर चुप्पी साध रखी है जो पाकिस्तान की भूमिका का संकेत है. शरीफ ने भले ही इस घटना पर व्यक्तिगत रूप से कोई टिप्पणी नहीं की हो लेकिन पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जानमाल के…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को केंद्र से कहा कि वह कुछ ऐसे प्रावधान बनाए, जिनके तहत चुनावों में उम्मीदवारों के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने से पहले कम से कम एक निश्चित प्रतिशत वोट हासिल करना अनिवार्य हो.न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 53 (2) की वैधता के खिलाफ एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की, जो चुनाव लड़े गए और निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया से संबंधित है.अधिनियम की धारा 53 (2) के अनुसार यदि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या भरी जाने वाली सीटों की संख्या…

Read More

Islamabad. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया, सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी और भारतीय एयरलाइन के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। इसके साथ ही उसने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत उसके लिए निर्धारित पानी के प्रवाह को रोकने या परिवर्तित करने का कोई भी प्रयास युद्ध छेड़ने के समान माना जाएगा.पाकिस्तान ने वाघा सीमा चौकी को भी बंद कर दिया, दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारतीय नागरिकों को जारी सभी वीजा भी निलंबित कर दिए हैं तथा भारतीय उच्चायोग…

Read More

Newyork. अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन की विदेश मामलों की समिति ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्रकाशित खबर की निंदा की है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर का शीर्षक दिया गया, ‘‘कश्मीर में उग्रवादियों ने कम से कम 24 पर्यटकों को गोली मार दी और बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस गोलीबारी को, जो क्षेत्र में नागरिकों के खिलाफ वर्षों में सबसे भीषण घटना है, एक ‘आतंकवादी हमला’ कहा है और अपराधियों को न्याय के शिकंजे में लाने…

Read More

Chennai.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने बुधवार को यहां कहा कि भारत सीमा सुरक्षा और तटीय निगरानी बढ़ाने के लिए अगले तीन वर्षों में पूरे देश को कवर करने के लिए 100-150 अतिरिक्त उपग्रह जोड़ेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत लगभग 55 उपग्रहों का संचालन करता है और यह एक ऐसे देश के लिए पर्याप्त नहीं है जिसकी सीमा बहुत बड़ी है तथा समुद्र तटीय क्षेत्र 7,500 किलोमीटर है. नारायणन ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए बहुत सारे उपग्रहों की आवश्यकता है. हमारे पास 55 उपग्रह कार्यरत हैं…

Read More