Bhuvneshwar. मोरक्को के स्ट्राइकर अलादीन अजराय की शानदार हैट्रिक की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 6-0 से हराकर बृहस्पतिवार को कलिंगा सुपर कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इंडियन सुपर लीग के सबसे ज्यादा गोल करने वाले अजराय ने 18वें, 57वें और 90+2वें मिनट में गोल किए. जिथिन एमएस (तीसरे), नेस्टर एल्बियाच रोजर (42वें) और गिलर्मो फर्नांडीज हिएरो (66वें) ने भी एकतरफा मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए गोल दागे. दिन के एक अन्य मैच में जमशेदपुर एफसी ने हैदराबाद एफसी को 2-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उसके लिए जेवियर सिवेरो ने 39वें मिनट…
Author: News Desk
New Delhi.पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सेना ने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव की सीमित उड़ान बहाल किए जाने की अनुमति दे दी है. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने यह जानकारी दी. थल सेना, नौ सेना, वायु सेना और तटरक्षक बल द्वारा संचालित 330 से अधिक ध्रुव हेलीकॉप्टर के पूरे बेड़े को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद जनवरी के प्रारंभ में उड़ान भरने से रोक दिया गया था. इस संबंध में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में मदद के लिए एएलएच ध्रुव को…
Ranchi.बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. केजी से क्लास 8 तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी. वहीं, क्लास 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेगी.यह समय झारखंड के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी प्राइवेट स्कूलों में अगले आदेश तक 26 अप्रैल से लागू किया जाएगा.
नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को यथाशीघ्र स्वदेश लौटने की सलाह दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बीच भारत ने यह कदम उठाया. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. नयी दिल्ली ने 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में नागरिकों पर हुए सबसे जघन्य आतंकवादी हमले के सीमापार संबंधों पर जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा…
New Delhi. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को वर्ष 2025 के मसौदा नियम को अधिसूचित करने की अनुमति दे दी. ये नियम उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग, यौन उत्पीड़न और जाति, लिंग, दिव्यांगता तथा अन्य पूर्वाग्रहों के आधार पर भेदभाव को मिटाने के लिए हैं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने 24 मार्च के फैसले पर गौर किया, जिसमें ऐसे संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर विचार किया गया था और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने की खातिर एक राष्ट्रीय…
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को रांची में मोमबत्ती जुलूस निकाला. इस हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे.यह जुलूस यहां पार्टी प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन से शुरू हुआ और शहर के अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुआ.प्रदर्शनकारियों ने हमले के खिलाफ नारे लगाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कमलेश ने कहा, ‘‘पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है और हम पीड़ित परिवारों के…
कोलकाता. कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया, और इसी के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. मृत युवक की पहचान आईटी कर्मी संकेत चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, संकेत अपनी महिला मित्र के साथ न्यूटाउन के गौरांगनगर इलाके में लिव-इन में रह रहे थे. बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद युवती घर से बाहर निकल गई. आरोप है कि उसी…
CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल में लगातार विलंब से चल रही ट्रेनों को लेकर पहली बार डीआरएम तरुण हुरिया ने स्थिति स्पष्ट की है. डीआरएम सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीआरएम ने रेलवे की योजनाओं को लेकर सामने आ रही बाधाओं से लेकर योजनाओं के बाद मिलने वाली यात्री सुविधाओं पर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने योजनाओं की जानकारी साझा की और बताया की ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कई कार्य कराये जा रहे हैं. इसके लिए अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक लेने पड़ रहा है जो ट्रेनों के विलंब का कारण बन रहा है. डीआरएम ने बताया कि वर्षों के…
रेल सेवा शुरू होने से मिथिलांचल में भरेगा विकास रफ्तार पटना/मधुबनी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मधुबनी से बिथान-समस्तीपुर के बीच रेल सेवा को आज (गुरुवार) हरी झंडी दिखायी. आजादी के बाद पहली बार बिथान से ट्रेन सेवा की शुरूआत हुई है. इससे इलाके में जश्न का महौल है. उधर रेल लाइन के शुरू होने से मिथिलांचल में विकास रफ्तार भरेगा. बिथान में आवागमन की सुविधा सुलभ नहीं होने के कारण इस इलाके के लोगों को बाढ़ के दौरान हसनपुर आने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा था. हसनपुर-सकरी के बीच 79 किलोमीटर रेल परियोजना पर पिछले 50 साल से काम चल…
रांची. झारखंड पुलिस के कांस्य पदक विजेताओं को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गुरुवार को सम्मानित किया. डीजीपी ने अपने कार्यालय में प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर 2024-25 के झारखंड पुलिस के विजेताओं को सम्मानित किया.प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 अप्रैल तक कोच्ची, केरला में केरला पुलिस की ओर से किया गया था जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय पुलिस संगठन से कुल-43 टीमें शामिल हुई थी. झारखंड पुलिस से बैडमिंटन में कुल 23 और टेबल टेनिस में कुल 08 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसके टीम मैनेजर शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग…
