Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»सुरक्षित परिचालन के लिए चल रहे कार्य के कारण विलंब से चल रही ट्रेनें, जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : डीआरएम
Breaking News

सुरक्षित परिचालन के लिए चल रहे कार्य के कारण विलंब से चल रही ट्रेनें, जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : डीआरएम

News DeskBy News DeskApril 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल में लगातार विलंब से चल रही ट्रेनों को लेकर पहली बार डीआरएम तरुण हुरिया ने स्थिति स्पष्ट की है. डीआरएम सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीआरएम ने रेलवे की योजनाओं को लेकर सामने आ रही बाधाओं से लेकर योजनाओं के बाद मिलने वाली यात्री सुविधाओं पर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने योजनाओं की जानकारी साझा की और बताया की ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कई कार्य कराये जा रहे हैं. इसके लिए अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक लेने पड़ रहा है जो ट्रेनों के विलंब का कारण बन रहा है.

डीआरएम ने बताया कि वर्षों के लगी रेल लाईन, सिगनल सिस्टम, विद्युत उपकरण, ब्रिज, नए कोच आदि की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ब्लॉक लिये जा रहे. इससे रेल मंडल में ट्रेनें देर से चल रही है. उन्होंने बताया कि इस साल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के स्टेशनों में शुय किये जा रहे अधिकांश कार्य पूरे कर लिये जायेंगे. इसके बाद ट्रेनें सुचारु  रूप से समय पर चलने लगेंगी.

डीआरएम ने बताया कि पिछले साल चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक बदलने, नए लाईन स्थापित करने, नए एफओबी पर काम और ट्रेनों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए कई जगह मेगा ब्लॉक लिये गये. इससे पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई. इस वर्ष भी कुछ लंबित बड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए जगह-जगह मेगा ब्लॉक लिये जा रहे है. इससे ट्रेनों के समय पर परिचालन में अड़चने आ रही है. लंबित परियोनाओं को पूरा कर लिए जाने के बाद ट्रेनें सुचारु, व्यवस्थित और समय पर चलेगी.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

डीआरएम ने कहा कि आज भी चांडिल – कांड्रा के बीच 5.30 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है जिसमें अग्रेजों के शासनकाल 1906 में बनाए गए पुलिया के लाईन का 7 स्पेल बदला जा रहा है. यह सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए आवश्यक है. लाईन ब्लॉक में सभी विभागों के कार्य एक साथ पूरा किये जाते हैं.

वरिष्ठ मंडल अभियंता ने इस मौके पर बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में सभी समपार फाटकों को बंद किया जायेगा. वर्तमान 9 समपार फाटक बंद किए जा चुके हैं. इस साल 20 और समपार फाटकों को बंद करने का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर आदित्यपुर रलवे स्टेशन का विकास एवं अधिकांश ट्रेनों का संचालन यहां से कराने की बात भी कही गयी.

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डाॅ ऋषभ सिन्हा, मंडल परिचालन प्रबंधक(समन्वयक) अवनीश, वरिष्ठ मंडल यात्रिक अभियंता राजीव रंजन रसिक, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूर संचार विभाग एनएम दास, वंरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) सुनील कुमार मीणा, मंडल विद्युत अभियंता, एससी महंती, वरिष्ठ विद्युत अभियंता (टीआरडी) चंद्रशेखर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ देवराज बनर्जी, वरिष्ठ मंडल वित प्रबंधक हेमंत मधुर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group