Author: News Desk

Raipur. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने वांछित माओवादी हिडमा को पकड़ने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर शुरू किए गए इस साल के सबसे बड़े अभियान के तहत तेलंगाना से लगी सीमा पर तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से तेलंगाना की सीमा में मुलुगु जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों तक सोमवार से चलाया जा रहा यह अभियान 60 घंटे से अधिक समय से जारी है. इसमें सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लगभग 5,000 जवानों के अलावा बैकअप इकाइयां भी शामिल हैं. अधिकारियों के…

Read More

Purulia. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए आसूचना ब्यूरो (आईबी) अधिकारी मनीष रंजन का शव जैसे ही पुरुलिया जिले में स्थित उनके घर पहुंचा तो उनके पिता एम.के. मिश्रा असहनीय पीड़ा से बिलख उठे. एम.के. मिश्रा पश्चिम बंगाल के झालदा में सेवानिवृत्त प्राधानाध्यापक है और बृहस्पतिवार को उनके 33 वर्षीय बेटे का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा. ‘‘मैं बोलना नहीं चाहता… कृपया मुझे अकेला छोड़ दीजिए यही एकमात्र शब्द थे जो आईबी अधिकारी मनीष रंजन के पिता रुंधे गले से कह सके. रंजन हैदराबाद में आईबी के ‘सेक्शन ऑफिसर’ के पद पर तैनात थे और…

Read More

Madhubani.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को ‘‘उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने’’ का संकल्प जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है. उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मित्रों, आज मैं बिहार…

Read More

New Delhi. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को गलती से पंजाब की सीमा पार कर जाने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच बातचीत जारी है. उन्होंने बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार से पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया.अधिकारी ने बताया कि जवान वर्दी में था और उसके पास सर्विस राइफल भी थी. उन्होंने बताया कि बीएसफ जवान किसानों के साथ था और…

Read More

रांची. झारखंड के 12 जिलों में 27 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि और 40-50 किमी की तेज गति से हवा चलाने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने राज्य के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण और मध्यवर्ती जिले शामिल है.वहीं 26 अप्रैल को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों के लिए तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य भर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. पलामू जिले तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है. लू के चलते…

Read More

जमशेदपुर.  पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की. उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर और विजिटिंग रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों की भी जांच की. निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कोर्ट परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि…

Read More

पलामू. पलामू की एक महिला के साथ बिहार के गया में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह वर्तमान में मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती है. चार बच्चों की मां इस 30 वर्षीय महिला को उसकी एक महिला मित्र मेले में काम दिलाने के बहाने गया ले गई थी. मेले में टिकट काटने का काम करने वाली पीड़िता तीन दिन पहले ही वहां पहुंची थी. घटना के दिन वह अपने कमरे में प्रेमी के साथ थी. दूसरे कमरे में उसकी महिला मित्र तीन पुरुषों के साथ शराब पी रही…

Read More

Mother child susaied tren मां ने बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर दी जान दुमका, 24 अप्रैल (हि.स.). दुमका जिले के हंसडीहा दुमका रेलखंड पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़तरा गांव के समीप ट्रेन से कटकर विवाहिता अपने दो वर्ष की दुधमुही बच्ची के साथ जान दे दी. मृतका की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़तारा गांव निवासी विक्की मंडल की 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी और उनकी दो वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह आरती कुमारी अपने पुत्री को साथ लेकर घर के पीछे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई. कुछ…

Read More

रांची, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है . कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने गुरुवार को सुमन सौरभ नाम के युवक को मोरहाबादी मैदान से गिरफ्तार किया है. इसके बाद रांची पुलिस ने उस युवक को रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया है. सुमन सौरभ ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और डीजीपी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल…

Read More

लातेहार. लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष गुरुवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सली संगठन के तीन इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया. एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर ने तीनों नक्सलियों को माला पहनाकर स्वागत किया. आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में पालिंदर भोक्ता प्रमोद गंझु और तुलसी गंझु शामिल है. तीनों बालूमाथ के लक्षपुर के रहने वाले हैं. इनके ऊपर सरकार ने एक -एक लाख रुपए इनाम घोषित किया था. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा पिछले कुछ वर्षों से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान से…

Read More