Author: News Desk

भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता. ऐसी हरकतों का जवाब, इसके ज़िम्मेदार लोगों को, आने वाले कुछ ही समय में ज़ोरदार तरीक़े से नज़र आएगा. यह कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्‍सा है. हर कोई इसके पीछे छिपे लोगों पर कार्रवाई चाहता है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, पहलगाम में हुए कायराना हमले में हमने कई मासूम जिंदगियां खो दीं. हम बहुत दुखी हैं.…

Read More

Pakistan React On Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का पहला रिएक्शन सामने आया है. पाकिस्तान के इस रिएक्शन में भारत द्वारा जवाबी कार्रवाई का डर साफ दिख रहा है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने कहा कि हमारा इससे (हमले) से कोई लेना-देना नहीं है. हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं. आसिफ ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लिंक नहीं है. हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. हम हर प्रारूप में आतंकवाद की निंदा करते हैं. https://twitter.com/i/status/1914871309424615560 पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा…

Read More

Pahalagam. जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के नृशंस हमले में 26 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया तथा सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया. सूत्रों ने बताया कि शाह हेलीकॉप्टर से बैसरन पहुंचे और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री को घटनाक्रम और उन संभावित मार्गों के बारे में भी बताया गया, जिनसे आतंकवादी घने देवदार के जंगलों से घिरे इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल तक पहुंचे. जम्मू-कश्मीर पुलिस…

Read More

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने नीलाम पत्र शाखा एवं कोषागार का किया निरीक्षण, बायोमीट्रिक उपस्थिति, महत्वपूर्ण संचिकाओं, पंजी, सरकारी दस्तावेजों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश —————————– जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा नीलाम पत्र पदाधिकारियों के न्यायालय के माध्यम से देनदारों को सूचित करने और पूरी राशि वापस करने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है. उन्होने निर्धारित समय के बाद भी राशि वापिस नहीं किए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. समारहणालय स्थित नीलाम पत्र शाखा का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त वे नीलाम पत्र कार्यालय में संपादित किए जानेवाले कार्य जैसे-वादों की अद्यतन स्थिति से…

Read More

Mumbai. शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें दिन तेजी जारी रही और प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 520 अंक उछलकर चार महीने में पहली बार 80,000 से ऊपर बंद हुआ. बाजार में तेजी की कमान आईटी और वाहन शेयरों ने संभाली. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 520.90 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80,116.49 पर बंद हुआ। यह 18 दिसंबर के बाद इसका उच्चतम स्तर है. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 658.96 अंक यानी 0.82 प्रतिशत बढ़कर 80,254.55 पर पहुंच गया था.एनएसई निफ्टी 161.70 अंक यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 24,328.95 पर पहुंच गया. विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किये गए जघन्य आतंकवादी हमले पर बुधवार को दुख व्यक्त किया और इसकी कड़ी निंदा की. शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों और वकीलों ने एक मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी. शीर्ष अदालत ने एक बयान में कहा कि बुधवार सुबह आयोजित पूर्ण न्यायालय की बैठक में न्यायालय ने सर्वसम्मति से आतंकवादी कृत्य की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. बयान में कहा गया है,‘हिंसा के इस शैतानी कृत्य ने सभी की अंतरात्मा को झकझोर दिया है और यह आतंकवाद से फैलने वाली क्रूरता और…

Read More

New Delhi. उद्योग संगठन इंडियन स्टील एसोसिएशन (आईएसए) ने बुधवार को कहा कि आयातित ‘फ्लैट’ इस्पात उत्पादों पर 12 प्रतिशत अस्थायी रक्षोपाय शुल्क लगाने के सरकार के फैसले से ‘मुख्य रूप से चीन, दक्षिण कोरिया और जापान से होने वाले सस्ते आयात’ को रोकने में मदद मिलेगी. उद्योग निकाय के अनुसार, इन देशों ने अकेले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल आयात में लगभग 78 प्रतिशत का योगदान दिया. आईएसए ने बयान में कहा, “इस रक्षोपाय शुल्क का उद्देश्य मुख्य रूप से चीन, दक्षिण कोरिया और जापान से सस्ते इस्पात के आयात पर अंकुश लगाना है. इसके अलावा, आईएसए ने कहा…

Read More

New Delhi. दस लाख रुपये से अधिक कीमत वाले हैंडबैग, कलाई घड़ी, जूते और स्पोर्ट्सवियर (खेल-कूद के पहनने वाले उत्पाद) जैसे लक्जरी सामान पर अब एक प्रतिशत ‘स्रोत पर कर संग्रह’ (टीसीएस) लगेगा.आयकर विभाग ने 22 अप्रैल, 2025 से 10 लाख रुपये से अधिक की विशिष्ट लक्जरी वस्तुओं की बिक्री पर एक प्रतिशत की दर से टीसीएस की प्रयोज्यता को अधिसूचित किया है. लक्जरी (विलासिता वाली) वस्तुओं के लिए टीसीएस प्रावधान वित्त अधिनियम, 2024 के माध्यम से जुलाई, 2024 में प्रस्तुत बजट के भाग के रूप में पेश किया गया था। टीसीएस एकत्र करने का दायित्व विक्रेता पर होगा, जो…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने 25 अप्रैल को होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया और पिछले साल 13 दिसंबर को प्रारंभिक परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. पीठ ने सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने के लिए निर्णायक साक्ष्यों का अभाव बताया. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश…

Read More

Srinagar. जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सदस्यों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को मार्च निकाला. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी सहित नेकां के विधायक, पार्टी नेता और कार्यकर्ता यहां नवा-ए-सुबह स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए और लाल चौक सिटी सेंटर तक मार्च निकाला. मुख्यमंत्री के दोनों बेटे जहीर और जमीर भी विरोध मार्च में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने ‘निर्दोष लोगों की जान लेना बंद करो’, ‘दुख में एकजुट हों’ और ‘हिंसा कभी नहीं जीतेगी’ लिखी…

Read More