Author: News Desk

Srinagar. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर बुधवार को देशवासियों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग इस घटना से व्यथित हैं और दुख की इस घड़ी में उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर बैसरन पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई. यह हमला पिछले कई वर्षों में कश्मीर में नागरिकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक था. महबूबा के नेतृत्व में…

Read More

Bokaro. कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की घटना के बाद बोकारो में युवक ने जश्न मनाया. यहां बालीडीह के मिल्लत नगर के मोहम्मद नौशाद ने सोश मीडिया पर लिखा- थैंक्यू पाकिस्तान!. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. इस पर बोकारो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल कश्मीर के पहलगाम शहर के पास स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हमला हुआ था. फिलहाल बोकारो पुलिस गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद से पूछताछ कर रही है. 35 वर्षीय आरोपी मोहम्मद नौशाद ने बिहार के मदरसे में कुरान की तालीम लेकर डिग्री हासिल की…

Read More

जमशेदपुर. झारखंड के पोखारी में स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में एक खास सेमिनार “The Magic of AI & Analytics” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई, जिसमें यूनिवर्सिटी के कई विभागों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. खासकर B.Tech, BCA, BBA, B.Com और B.Sc के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स जैसी उभरती हुई तकनीकों की जानकारी देना और उनके जरिए करियर को कैसे नई दिशा दी जा सकती है, यह समझाना था. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थीं डॉ. शीतल महेन्दर,…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हालात पर चर्चा के लिए बुधवार सुबह सऊदी अरब से लौटने पर हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे. अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में दो विदेशी…

Read More

Jamshedpur. दो किशोर मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे. नहाने के क्रम में दोनों डूब गए हैं. बाबूडीह बस्ती के निखिल महानंद और सूरज सांडिल अपने एक दोस्त के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए थे. इसी बीच निखिल महानंद और सूरज सांडिल डूबने लगे तो दूसरा दोस्त ने उन्हें बचाने की कोशिश की. जब नहीं बचा सका तो भाग कर बस्ती में गया और लोगों को उसकी जानकारी दी. इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 बजे तक गोताखोरों की…

Read More

Jamshedpur. करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उनके परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि यह हत्या राज्य की कानून-व्यवस्था की नाकामी को दर्शाती है. उन्होंने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया. पूर्व मुख्यमंत्री का कहना था कि विनय सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे और इस तरह से उनकी हत्या से आम लोगों के मन में भय का माहौल पैदा हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और राज्य में कानून…

Read More

Jamshedpur. करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या रविवार को बालीगुमा में गोली मारकर कर दी गयी थी. विरोध प्रदर्शन के बीच हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा जमशेदपुर के मानगो स्थित आस्था स्पेस टाउन से शुरू हुई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत भी अंतिम संस्कार में पहुंचे और विनय सिंह को श्रद्धांजलि दी. शव यात्रा सीतारामडेरा, भुइयांडीह होते हुए सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट…

Read More

Bokaro. बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ी में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के दौरान मंगलवार को दो नक्सली सुरक्षाबलों के गिरफ्त में आ गये. गिरफ्तार नक्सलियों में दुमका की रहनेवाली अनीता मांझी और बिहार के जमुई जिला का रहनेवाला दयानंद शामिल है. हालांकि, बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी एक नक्सली के गिरफ्तारी की पुष्टि कर रहे हैं. ज्ञात हो कि सोमवार को एंटी नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विकास के साथ आठ नक्सली को मार गिराया था. इसमें छह पुरुष नक्सली व दो महिला नक्सली शामिल थे. एसपी ने बताया…

Read More

New Delhi. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) देशभर में 10 नये मेडिकल कॉलेज खोलने पर विचार कर रहा है. इससे वंचित या कम सुविधा वाले क्षेत्रों में ईएसआईसी खाताधारकों को सेवाएं दी जा सकेंगी. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुणे, मानेसर, कोल्लम, सूरत, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, आसनसोल, नागपुर, पांडुनगर और मडगांव में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि ये 10 मेडिकल कॉलेज अंधेरी, बसईदारापुर, गुवाहाटी-बेलटोला, इंदौर, जयपुर, लुधियाना, नरोदा-बापूनगर, नोएडा, वाराणसी और रांची में पहले से स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के अलावा खोले जाएंगे. ईएसआईसी ने अपनी 194वीं बैठक में 10…

Read More

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अप्रैल के अंत में राज्य में 40 दिन का ‘संविधान बचाओ’ अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत लोगों को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय का संदेश दिया जाएगा. झारखंड कांग्रेस ने बताया कि रांची में प्रदेश प्रभारी के. राजू की अध्यक्षता में हुई पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में पूरे राज्य में 40 दिन के ‘संविधान बचाओ’ अभियान के आयोजन का फैसला लिया गया. राजू ने संवाददाताओं से कहा, “हमने झारखंड में 40 दिवसीय ‘संविधान बचाओ’ अभियान आयोजित करने का फैसला किया है. 30 अप्रैल से पहले एक…

Read More