Author: News Desk

नई दिल्ली. इस वक्त की बड़ी खबर आई है. FIITJEE के 10 ठिकानों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पर छापेमारी की है. ईडी ने FIITJEE के मालिक डीके गोयल (DK Goyal) के दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के ठिकानों पर छापेमारी की है. बता दें कि फिटजी इन दिनों विवादों में है. फिटजी के सैंकड़ों सेंटर बंद होने से 12000 बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. वहीं इसके मालिकों को 12 करोड़ का फायदा हुआ है. थाना सेक्टर 58 में FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल और अन्य संचालकों पर क्लासेस बंद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था. FIITJEE…

Read More

गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) नाम के संगठन ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को जान से मारने की धमकी दी है. यह धमकी उन्हें ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You…. पूर्व BJP सांसद ने गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस से इस संबंध में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाई है. साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले…

Read More

 बीजापुर. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है. मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मा गिराया है. सूत्रों के मुताबिक, पांचों नक्सलियों का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से करीब 5 हजार से अधिक की संख्या में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने माओवादी संगठन के बटालियन नंबर-1 के नक्सलियों को घेर रखा है.…

Read More

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपने मौजूदा डोमेन को ‘डॉट बैंक डॉट इन’ डोमेन पर स्थानांतरित करना शुरू करें इस साल 31 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी करें. इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से निपटना है. केंद्रीय बैंक ने डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के मद्देनजर भारतीय बैंकों के लिए ‘डॉट बैंक डॉट इन’ विशेष इंटरनेट डोमेन शुरू करने का फैसला किया है. इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा खतरों और ‘फिशिंग’ जैसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को कम करना और सुरक्षित वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करना है, जिससे डिजिटल बैंकिंग…

Read More

Srinagar. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घुसपैठ की यह कोशिश मंगलवार को दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के 24 घंटे से भी कम समय में की गयी है. पहलगाम में आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. सेना ने कहा कि उत्तर कश्मीर जिले के उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गयी. सेना ने एक बयान में कहा…

Read More

New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) के संघ को निर्देश दिया कि वह अंकपत्रों में संशोधन करे और क्लैट स्नातक-2025 के चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची चार सप्ताह के भीतर पुनः प्रकाशित करे. मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने अभ्यर्थियों की कुछ आपत्तियों को स्वीकार कर लिया, जबकि कुछ को खारिज कर दिया. पीठ ने कहा, ‘‘हम प्रतिवादी/संघ को मार्कशीट (अंकपत्र) को संशोधित करने और चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची को चार सप्ताह के भीतर पुनः प्रकाशित/पुनः अधिसूचित करने का निर्देश देते हैं. पीठ ने स्पष्ट किया कि…

Read More

Jamshedpur. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला. मार्च के दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए. जुबिली पार्क गोलचक्कर पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया. निर्दोष पर्यटकों की हत्या आतंकवादियों की कायरता का सबूत है. भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पहलगाम में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या आतंकवादियों की कायरता का सबूत है. उन्होंने कहा…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर अपना अमेरिका दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है और वह बृहस्पतिवार सुबह होने वाली कार्य समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी बीते सप्ताहांत अमेरिका पहुंचे थे. उनके ब्राउन विश्वविद्यालय में व्याख्यान और कुछ अन्य कार्यक्रम थे. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी अमेरिकी यात्रा रद्द कर दी है और कल पूर्वाह्न 10:30 बजे नयी दिल्ली में सीडब्ल्यूसी बैठक में शामिल होंगे.…

Read More

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. कुलगाम जिले के तनमर्ग इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में टीआरएफ (The Resistance Front) के कमांडर को घेर लिया गया है. यह वही आतंकी है, जिसकी भूमिका पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले हमले में सामने आई है. इसके अलावा 1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए है. बता दें कि बीते मंगलवार 23 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हमले में…

Read More

दिल्ली. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ढाई घंटे तक चली कैबिनेट बैठक (CCS) में 5 बड़े फैसले लिए गए. सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता को रोक दिया है. पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा भारत में पाकिस्तान उच्च आयोग बंद किया जाएगा. भारत की हवाई और जल सेना हाई एलर्ट पर रहेगी. अटारी चेक पोस्ट को भी बंद करने का फैसला लिया गया. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित…

Read More