Pahlgam.कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट एक प्रसिद्ध घास के मैदान में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं. यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है. एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा” हमला बताया. अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ…
Author: News Desk
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को क्रमवार सुना तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश पदाधिकारियों को दिए . इस दौरान फरियादियों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक समस्याओं पर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट जिनमें जाहेरस्थान घेराबंदी, मस्जिट कमिटी द्वारा अतिक्रमण, आदिवासी स्वशासन मामले, अवैध कब्जा हटाने, निजी स्कूल संबंधी ज्ञापन, राशन कार्ड,…
जमशेदपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह को पूर्व में भी धमकी मिल चुकी थी. धमकी भरा फोन आने के बाद वे वरीय पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके थे. इस बीच पुलिस की ओर से कहा गया था कि शहर छोड़ दो. सुरक्षा की भी मांग विनय सिंह की ओर से की गई थी. घर में प्लान बन गया था कि विनय सिंह 30 अप्रैल को शहर से बाहर चले जाएंगे. उसके पहले ही उन्हें रास्ते से हटा दिया गया. इस तरह का आरोप उनका बेटा लगा रहा है. विनय के बेटे ने बताया…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कंपनी के बाई सिक्स कर्मी, 36 वर्षीय टीका राम मार्डी की सोमवार को काम के दौरान मृत्यु हो गई. वहीं, मंगलवार को परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता विफल हो गई, जिसके बाद परिजनों ने टाटा मोटर्स अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. मुआवजे को लेकर हुई बातचीत असफल होने के बाद अब परिजनों ने शव के साथ प्रदर्शन की चेतावनी दी है. परिजनों ने बताया कि 19 अप्रैल को टीका राम काम करने के लिए कंपनी गया था. अचानक उसकी तबियत बिगड़ी, जिसे देखते हुए कंपनी ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में…
जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में छुटे हुए वार्ड एवं कई क्षेत्रों में पाइप बिछाने का कार्य को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को मांग पत्र सौपे है. सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान शुल्क लेकर रसीद भी काटा जा चुका है. मगर अब तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण नहीं हो पाया है. जिसके कारण आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों को पानी आपूर्ति नहीं हो पाएगी. इस कारण अभिलंब पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण कर स्थानीय पानी उपभोक्ताओं को…
जमशेदपुर. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पोखारी के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट द्वारा “वर्ल्ड अर्थ डे” के मौके पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था. प्रोग्राम में पोस्टर प्रेजेंटेशन रखा गया, जिसमें छात्रों ने विश्व, प्रकृति और पृथ्वी से जुड़े विषयों पर पोस्टर प्रस्तुत किए. इसके अलावा एक शॉर्ट वीडियो क्लिप भी प्रेजेंट की गई, जो वर्ल्ड अर्थ डे के संदर्भ में थी. स्पीच सेशन के दौरान यूनिवर्सिटी के डीन साइंस डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के हेड डॉ. विजय कांत पांडेय ने छात्रों को संबोधित किया…
Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बोकारो वन भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को झारखंड और बिहार में कई स्थानों पर छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी राज्यों में करीब 16 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि कथित वन भूमि घोटाले में बोकारो के मौजा तेतुलिया में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि का “धोखाधड़ी” से अधिग्रहण और अवैध बिक्री शामिल है. बोकारो वन भूमि घोटाले में जिन वन भूमि को भू-माफिया और अधिकारियों के मिलीभगत से फर्जी कागजात के आधार पर बेचा गया…
Ranchi. रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ राजकुमार ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है. उन्होंने याचिका में कहा है कि झूठे आरोप लगाकर उन्हें निदेशक पद से हटाया गया. यह ना सिर्फ रिम्स की नियमावली 2002 के प्रावधानों बल्कि नेचुरल जस्टिस का भी उल्लंघन है. डॉ राजकुमार ने याचिका में आगे कहा है कि रिम्स निदेशक की नियुक्ति तीन साल से लिए की जाती है, उन्होंने कभी भी किसी नियम के खिलाफ कोई काम नहीं किया. पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी उन्हें झूठे आरोप लगाकर हटा दिया गया. उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते रिम्स में जनरल बॉडी…
रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने झारखंड सचिवालय सहायक सेवा और निजी सहायक संवर्ग के अधिकारियों से अधिक वेतन की वसूली को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने वसूली की कार्रवाई पर रोक लगा दी. साथ ही राज्य सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 26 जून की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा व अधिवक्ता अर्पण मिश्रा ने पक्ष रखा. उन्होंने राज्य…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा हाल में शीर्ष अदालत और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की आलोचना करने के संबंध में दायर याचिका पर मंगलवार को अगले सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई. मामले को तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वकील ने पीठ को बताया कि दुबे ने कहा था कि प्रधान न्यायाधीश देश में ‘‘गृह युद्ध’’ के लिए जिम्मेदार हैं और भाजपा सांसद की टिप्पणी के वीडियो प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर शीर्ष अदालत…
