Author: News Desk

Jaipur. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और उनके परिवार ने मंगलवार को जयपुर स्थित विश्वविख्यात आमेर का किला देखा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेंस का परिवार शहर में स्थित आलीशान रामबाग पैलेस होटल से रवाना हुआ और सुबह करीब 9:30 बजे आमेर के किले में पहुंचा. यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित इस किले में वेंस परिवार का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया.जब वे आमेर किले के मुख्य प्रांगण जलेब चौक में दाखिल हुए, तो दो सजी-धजी हथिनी चंदा और माला ने अपनी सूंड उठाकर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी…

Read More

New Delhi. वॉलमार्ट समूह की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि वह अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में स्थापित करेगी. इस कदम को देश में संभावित सार्वजनिक सूचीबद्धता की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा सकता है. वर्तमान में, फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में है. कंपनी ने बयान में कहा, भारत में स्थित और यहीं से परिचालन करने वाली भारत की घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर से भारत स्थानांतरित करने का इरादा जाहिर किया है. बयान के अनुसार, “यह कदम एक स्वाभाविक विकास का प्रतिनिधित्व करता है, जो हमारे होल्डिंग…

Read More

New Delhi. सऊदी अरब के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने एक विशेष सम्मान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को मंगलवार को सुरक्षा प्रदान की अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मोदी दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंच गये हैंं. विदेश मंत्रालय ने मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान करते सऊदी जेट विमानों का एक वीडियो भी जारी किया. इस कदम को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है.मोदी ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में भारत और सऊदी अरब का स्वाभाविक हित है तथा…

Read More

Mumbai.कृत्रिम मेधा (एआई) तेजी से देश के नौकरी बाजार को नया आकार दे रही है और नियोक्ताओं का एक बड़ा वर्ग 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में एआई-संबंधित विभिन्न भूमिकाओं के लिए नए लोगों (पहली बार नौकरी तलाशने वाले फ्रेशर) को नियुक्त करने की योजना बना रहा है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. टीमलीज एडटेक की हालिया ‘करियर परिदृश्य रिपोर्ट-2025’ के अनुसार, देश में 74 प्रतिशत से अधिक नियोक्ताओं का जनवरी-जून के दौरान फ्रेशर को नियुक्त करने का इरादा है. नौकरी बाजार में एआई से संबंधित भूमिकाओं के लिए लोगों की मांग सबसे अधिक है.…

Read More

New Delhi. कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अति पिछड़ा समुदाय को अपनी ओर आकर्षिक करने के लिए ‘जाति नहीं, जमात’ अभियान की शुरुआत की है. विभाग उन्हें यह विश्वास दिलाने का प्रयास भी कर रहा है कि पार्टी टिकट में अब उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी. ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद का कहना है कि उनका संगठन इस अभियान के तहत अति पिछड़ी जातियों के बीच यह जागरुकता पैदा करने का प्रयास कर रहा है कि वे जाति नहीं, बल्कि जमात (वर्ग) के रूप में अपने मताधिकार का…

Read More

New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है. आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दुबे ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की और शीर्ष स्थान प्राप्त किया. एमएस. विश्ववद्यालय बड़ौदा से बी.कॉम. स्नातक हर्षिता गोयल ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. डोंगरे अर्चित पराग ने वीआईटी, वेल्लोर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. हत्याकांड में कोई सुराग नहीं लगा है. डिमना स्थित आस्था स्पेश टाउन में मातम का माहौल है. राज्य भर के क्षत्रिय समाज में आक्रोश है राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गए हैं. हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है. हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एसआइटी का गठन किया है. पुलिस ने यह कहा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार, प्राथमिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने…

Read More

Jamshedpur. अचानक मौसम में हुए बदलाव का असर अब दिखने लगा है. सूरज की तीखी किरणों के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इससे लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ गयी है. दिन की शुरुआत ही गर्म हवाओं से हो रही है. सुबह आठ बजते से ही गर्म हवा का असर दिखने लगता है. दोपहर 12 बजे तो ऐसी स्थिति हो जाती है कि घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. सोमवार को जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे लू का अहसास होने लगा. भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेज और जिला…

Read More

New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने फरवरी में कुल 16.10 लाख नए सदस्य जोड़े. सोमवार को जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 3.99 प्रतिशत अधिक है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने फरवरी, 2025 में लगभग 7.39 लाख नए सदस्य बनाए. मंत्रालय ने कहा कि नए सदस्यों की संख्या में वृद्धि रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभ के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के सफल जागरूकता कार्यक्रमों के कारण है. उल्लेखनीय है कि नए सदस्यों में…

Read More

Jamshedpur. टाटा-रांची मार्ग (NH 33) पर तमाड़ के भुइयांडीह बाजार में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जमशेदपुर की ओर आ रही एक यात्री बस ने सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ट्रक को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए एक सब्जी दुकान में जा घुसी. हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस में सवार दर्जनों यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर…

Read More