New Delhi. केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस गर्मी के मौसम में श्रमिकों और मजदूरों पर भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों के प्रभावी प्रबंधन और शमन के लिए उपाय करने को कहा है. श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को संबोधित एक पत्र में, श्रम और रोजगार सचिव ने कामगारों और मजदूरों पर भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए व्यवसायियों, नियोक्ताओं, निर्माण कंपनियों और उद्योगों को निर्देश जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया. पत्र…
Author: News Desk
Vetican. पोप फ्रांसिस के निधन के बाद कार्डिनल्स (उच्च पादरियों) ने अपना पहला निर्णय लेते हुए उनका अंतिम संस्कार शनिवार को करना तय किया है और बुधवार से आम श्रद्धालुओं को उनके अंतिम दर्शन की अनुमति दी जाएगी. फ्रांसिस का उत्तराधिकारी चुनने के लिए एक सम्मेलन शुरू होने से पहले अगले कदमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्डिनल्स पहली बार मंगलवार को वेटिकन के धर्मसभा हॉल में मिले. पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया. इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप के निधन के बाद दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं. कार्डिनल्स ने सेंट पीटर स्क्वायर में…
Mumbai. फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपने बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगते हुए कहा कि वह, गुस्से में किसी को जवाब देते समय ‘अपमानजनक भाषा’ का इस्तेमाल कर मर्यादा भूल गये थे. कश्यप, ब्राह्मण समुदाय पर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गये हैं. उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि उन्होंने ‘पूरे समुदाय को लेकर’ गलत बात कही थी. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान देते हैं. आज वे सब मुझसे आहत हैं. मेरा परिवार मुझसे आहत है. फिल्म…
Chaibasa. सोनुआ प्रखंड के एक गांव में सोमवार शाम को आम बागान में खेल रही आठ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 30 वर्षीय विवाहित युवक सीताराम गिलुवा ने दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जम कर धुनाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सीताराम गिलुवा ने बच्ची को अकेला देख आम देने की बात कहकर उसको नदी के पार ले गया. उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची को आरोपी के चंगुल से बचाया.…
Mumbai. सोना की कीमत में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और पहली बार सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,800 रुपये चढ़ कर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. सोमवार को यह 1650 रुपये की तेजी के साथ 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,800 रुपये की तेजी के साथ 1,02,100…
Saraikela. सरायकेला में अंधविश्वास के चक्कर में तीन बहनों ने अपनी ही नानी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की देर रात सरायकेला थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास की है. आरोपी लड़कियों ने दो नाबालिग हैं.इनका आरोप है कि उनके भाइयों पर नानी तंत्र-मंत्र करती थी. हत्या के बाद रात भर शव के पास वह बैठी हुई थी और सुबह तक नानी को जिन्दा करने का दावा कर रही थी. उसके दावे के आगे परिवार के लोग मजबूर हो गए, क्योंकि उसने अपने हाथ में धारदार हथियार पकड़ा हुआ था. तनीषा को यह…
Srinagar. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी. शाह, पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे. जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गृह मंत्री के आगमन पर उन्हें घटना की जानकारी दी.इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि…
Mosco. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस ‘क्रूर अपराध’ का कोई औचित्य नहीं है और इसके दोषियों को उचित सजा मिलेगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे संदेश में पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पुतिन ने कहा, ‘इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है. हम उम्मीद करते हैं कि इसके साजिशकर्ताओं और अपराधियों को उचित सजा मिलेगी.’ पुतिन ने सभी तरह के आतंकवाद से मुकाबले में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए रूस…
Pahalagam. कश्मीर के पहलगाम शहर के पास हुए आतंकवादी हमले में दिल को झकझोर देने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं. लोकप्रिय बैसरन में जब आतंकवादियों ने धावा बोला तो लोग डर के मारे तंबू के अंदर छिप गया. आतंकवादियों ने 54 वर्षीय संतोष जगदाले को तंबू से बाहर आने और इस्लाम की एक आयत पढ़ने के लिए कहा. जब वह आयत नहीं पढ़ पाए तो आतंकवादियो ने जगदाले को गोलियों से छलनी कर दिया. उन्होंने जगदाले पर तीन बार गोली मारी, एक बार उनके सिर में, फिर कान के पीछे और फिर पीठ में गोली मारी. संतोष जगदाले पुणे…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उन्हें (आतंकवादियों को) बख्शा नहीं जाएगा. उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा.’ मोदी ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित…
