Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बैंकों को 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग बच्चों को स्वतंत्र रूप से बचत/सावधि जमा खाते खोलने और संचालित करने की अनुमति दे दी. केंद्रीय बैंक ने इस संदर्भ में नाबालिगों के जमा खाते खोलने और संचालन पर संशोधित निर्देश जारी किये हैं.आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों और सहकारी बैंकों को जारी एक परिपत्र में कहा कि किसी भी आयु के नाबालिगों को अपने प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक के माध्यम से बचत और सावधि जमा खाते खोलने और संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है.उन्हें अपनी मां को अभिभावक के रूप…
Author: News Desk
New Delhi. शेयर बाजार में पिछले पांच दिन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी से सोमवार तक निवेशकों की संपत्ति 32 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है. इस दौरान विदेशी कोषों की लिवाली और व्यापक तेजी से कारोबारी भावनाएं मजबूत हुईं. सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 855.30 अंक या 1.09 प्रतिशत उछलकर 79,408.50 पर बंद हुआ. पिछले पांच दिन में सेंसेक्स 5,561.35 अंक या 7.53 प्रतिशत बढ़ा है. इन पांच कारोबारी दिनों में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 32,03,295.8 करोड़ रुपये बढ़कर 4,25,85,629.02 करोड़ रुपये (5,000 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया. लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक सतीश चंद्र…
Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में तीन मंजिला एक इमारत में सोमवार तड़के आग लग जाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मारवाड़ी मोहल्ला में स्थित इस इमारत में कपड़े की दुकान और आवासीय अपार्टमेंट हैं. पुलिस ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे इमारत में आग का पता लगा. पचम्बा थाने के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, “आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद हमने इमारत से दो जले हुए शव बरामद किए. मृतक एक महिला और उसकी बेटी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को जयनगर और पटना के बीच पहली 16 डिब्बों वाली नमो भारत रैपिड रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे. रेल मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल सितंबर में अहमदाबाद और भुज के बीच जो पहली नमो भारत रैपिड रेल शुरू की गयी थी, उसमें केवल 12 डिब्बे थे, लेकिन और यात्रियों को जगह देने के लिए डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार में…
Dhanbad. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में रविवार को हुए यूनियन चुनाव में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ मोहन महतो व डॉ योगेंद्र कुमार सिंह ग्रुप के सभी दस के दस प्रत्याशियों ने भारी मतों के अंतर से विजयी हासिल की . मोहन महतो व डॉ योगेंद्र कुमार सिंह ग्रुप के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार टीम लीडर मोहन महतो ने विरोधी ग्रुप के टीम लीडर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद को 817 मतों के अंतर से पराजित कर यूनियन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए .मोहन महतो को 1430, तथा महेश प्रसाद को 613 मत मिले वहीं तीसरा मोर्चा के टीम लीडर…
नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित की है जिसे चालू वित्त वर्ष के दौरान देशभर में ‘रियल एस्टेट’, पोंजी और अन्य धोखाधड़ी के शिकार लोगों को लौटाया जाएगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दस्तावेजों से पता चला है कि इस संघीय जांच एजेंसी ने धनशोधन विरोधी कानून के तहत उपलब्ध संपत्तियों की वापसी के इस प्रावधान को पिछले साल से ‘जोरशोर से’ लागू करना शुरू कर दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वित्तीय अपराध में ठगी के शिकार हुए वैध मालिकों और सही दावेदारों को उनका हक वापस मिले. अब…
New Delhi. Tata Steel समेत भारतीय इस्पात कंपनियों को बड़ी राहत मिली है. भारत ने सोमवार को कुछ इस्पात उत्पादों पर 200 दिन के लिए 12 प्रतिशत अस्थायी रक्षोपाय (सेफगार्ड) शुल्क लगाया है, ताकि घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात की बाढ़ से बचाया जा सके. यह निर्णय वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की सिफारिश पर लिया गया है. पिछले महीने यह शुल्क लगाने का सुझाव दिया गया था. राजस्व विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, …केंद्र सरकार, महानिदेशक (व्यापार उपचार) के उक्त निष्कर्षों पर विचार करने के बाद, मूल्य अनुसार 12 प्रतिशत की दर से अस्थायी…
Ramnagar. राजनगर थाना के चालियामा गांव में नहाने के क्रम तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्चे गौरव नायक (7) की मौत हो गयी. गौरव नायक चालियामा निवासी भरत नायक का पुत्र था. घटना रविवार दोपहर की है. ग्रामीणों ने बालक को तालाब से बाहर निकालकर आनन-फानन में चाईबासा के निजी अस्पताल में ले गये. यहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को शीतगृह में रख दिया…
भुवनेश्वर. पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा पुलिस की मदद से सोमवार को झारसुगुड़ा जिले से जियाउल शेख के दो बेटों को गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में पिछले दिनों हुई हिंसा के दौरान पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य संदिग्धों में से एक है. पुलिस ने शेख के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान बानी इसराइल और सेफाउल हक के रूप में हुई है. संबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) हिमांशु लाल ने फोन पर बताया, छापेमारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. पुलिस दल…
Ranchi. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का सोमवार को झारखंड के गिरिडीह जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां वह भर्ती थे. वह 87 वर्ष के थे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार सिंह मधुमेह सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने सिंह के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पूर्व लोकसभा सदस्य तिलकधारी सिंह के निधन की दुःखद खबर मिली. तिलकधारी बाबू जन-जन…
