Jamshedpur. टाटा जू में नए जानवरों की संख्या बढ़ने की वजह से टाइगर और लॉयन के लिए बने दो नए बाड़े का उद्धाटन सोमवार को टाटा स्टील जूलोजिकल सोसायटी के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने किया. इन नए बाड़ों को टाटा स्टील यूआइएसएल ने बनाया है. इन बाड़ों में कांच से बनी व्यूइंग गैलरी और ओपन टाइप डिज़ाइन है, जिससे दर्शक बिना बाधा के जानवरों को करीब से देख सकते हैं. मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में जानवरों को प्राकृतिक माहौल के करीब रखा गया है. पुराने बाड़ों के मुकाबले ये नये बाड़े काफ़ी बड़े है और इसे आधुनिक रूप से तैयार किया…
Author: News Desk
जमशेदपुर : सुन्दरनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक व्यक्ति को शराब पिलाने के लिए मजबूर करना और मना करने पर देशी कट्टा दिखाकर धमकी देना एक शख्स को भारी पड़ गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी तुरामडीह कॉलोनी के सुनाराम किस्कू (54 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से एक देशी कट्टा तथा चार जिंदा गोली बरामद की गई है. घटना की जानकारी पीड़ित राजू प्रमाणिक ने थाना पहुंचकर दी. उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पहले उसे शराब पिलाने के लिए मजबूर किया और पैसे नहीं होने की बात कहने पर पैर के पास से…
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की चाकू गोदकर उसकी पत्नी पल्लवी ने ही हत्या कर दी. घटना के बाद पल्लवी ने ही फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पल्लवी के साथ-साथ पुलिस ने बेटी कृति को भी हिरासत में ले लिया है. घटना के संबंध में बेटे के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. घटना के समय ओम प्रकाश डिनर टेबल पर बैठकर मछली खा रहे थे. इस बीच ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी. अचानक से पत्नी ने उनकी आंख…
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्टप्लांट बस्ती में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच गंभीर मारपीट हुई. इस हिंसक संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक पक्ष से संजीत कुमार सिंह, ऋतिक कुमार, राजेश कुमार सिंह और अन्य घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष में एक महिला भी घायल हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के संदर्भ में राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा था. उनके…
New Delhi. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान कर सम्मानित किया है. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इसके लिए जिले और प्रखंड के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसका श्रेय प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों की कड़ी मेहनत को दिया है. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को इससे पूर्व भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.
Mumbai. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि सरकार 15 मई से बेरोजगारी के आंकड़े तिमाही आधार पर जारी करने के बजाय मासिक आधार पर जारी करना शुरू करेगी. अधिकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 15 मई को जारी होने वाले आंकड़ों में जनवरी, फरवरी और मार्च के आंकड़े शामिल होंगे और उसके बाद हर महीने के आंकड़े जारी किए जाएंगे. उन्होंने कहा, पहले तीन महीनों के लिए हम 15 मई को आंकड़े जारी करेंगे। यह पहली बार है जब हम ऐसा कर रहे हैं. अभी तक शहरी बेरोजगारी के आंकड़े तिमाही…
New Delhi. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीन बच्चों के साथ सोमवार को दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए. इससे पहले, वेंस और उषा के सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी का पालम एयरबेस पर स्वागत किया. अमेरिकी नेता के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत भी किया गया. वेंस के बच्चों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने थे और उन्होंने पूरे परिवार के साथ मंदिर में तस्वीरें खिंचवाईं. वेंस के साथ वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल…
Aara. बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के हिंसक हो जाने के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में हुई. पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक शादी समारोह में वाहनों की पार्किंग को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने बताया, एक…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक याचिकाकर्ता से कहा कि उसे शीर्ष अदालत और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की आलोचना करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने के लिए पीठ की अनुमति की आवश्यकता नहीं है. इस मामले का उल्लेख न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष किया गया. याचिकाकर्ता के वकील ने दुबे की टिप्पणियों के बारे में हाल में आए एक समाचार का हवाला दिया और कहा कि वह अदालत की अनुमति से अवमानना याचिका दायर करना चाहते हैं. न्यायमूर्ति…
Medninagar. झारखंड के पलामू में सोमवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना नवा बाजार थाना क्षेत्र में कंडा घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर हुई. मृतक की पहचान सत्येंद्र यादव (26) के तौर पर हुई है. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) (विश्रामपुर) आलोक कुमार टुटी ने बताया कि सत्येंद्र चार अन्य लोगों के साथ रविवार रात गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में एक रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गया था. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह…
