Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»डीसी ने नीलामपत्र शाखा का किया निरीक्षण, बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं दर्ज कराने वालों को दी चेतावनी
Breaking News

डीसी ने नीलामपत्र शाखा का किया निरीक्षण, बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं दर्ज कराने वालों को दी चेतावनी

News DeskBy News DeskApril 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने नीलाम पत्र शाखा एवं कोषागार का किया निरीक्षण, बायोमीट्रिक उपस्थिति, महत्वपूर्ण संचिकाओं, पंजी, सरकारी दस्तावेजों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
—————————–

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा नीलाम पत्र पदाधिकारियों के न्यायालय के माध्यम से देनदारों को सूचित करने और पूरी राशि वापस करने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है. उन्होने निर्धारित समय के बाद भी राशि वापिस नहीं किए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. समारहणालय स्थित नीलाम पत्र शाखा का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त वे नीलाम पत्र कार्यालय में संपादित किए जानेवाले कार्य जैसे-वादों की अद्यतन स्थिति से न्यायालय को अवगत कराने, रजिस्टर का मिलान, आवेदनों पर रिज्वाइंडर उपलब्ध कराने, बड़े बकाएदारों की सूची उपलब्ध कराने, वादों में निर्धारित तिथि को पैरवी करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध कराने सहित कई बिंदुओं पर नीलाम पत्र पदाधिकारी से जानकारी ली.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

उन्होंने लंबित वादों का समयबद्ध रूप से निष्पादन करने के निर्देश दिए . नीलाम पत्र पदाधिकारी को सर्टिफिकेट होल्डर द्वारा बकाएदारों से प्राप्त पूर्ण राशि जमा होने की सूचना समय पर न्यायालय को उपलब्ध कराने को कहा . उन्होंने कहा कि अधियाचना दायर करने से पूर्व प्राप्त पता का भौतिक सत्यापन कर एड्रेस प्रूफ से संबंधित कागजात संलग्न करना भी सुनिश्चित करें . वहीं ऑनलाइन बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने में लेटलतीफी पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि समय कार्यालय आएं एवं अनिवार्य रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा कोषागार निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण फाइलों की जांच की गई. उन्होंने बिल आदि के भुगतान संबंधी संचिका, स्टॉक रजिस्टर, सर्विस बुक, कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ली. उन्होनें कहा कि कोषागार में संचिका, विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे जाते हैं. इस बाबत उन्होंने समय समय पर सभी सुरक्षात्मक उपकरणों यथा फायर सेफ्टी, सुरक्षा गार्ड आदि को चुस्त दुरुस्त रखने की बात कही. साथ ही पोस्ट रिटायरमेंट बेनिफिट्स, पेंशन आदि मामलों को प्राथमिकता के साथ निष्पादित करने के निर्देश दिए . कोषागार कार्यालय का संपूर्ण रखरखाव, साफ सफाई, दिव्यांगो एवं वृद्ध पेंशनरों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था रखने की बात कही . कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार व चंद्रजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे .

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group