Saraikela.सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में थाना क्षेत्र के झुमरी गांव में दो पक्षों में तनाव हो गया है. तनाव के बाद आक्रोशित भीड़ ने तीन दुकानों में आग लगा दी है. कई दुकानदार जख्मी भी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. झुमरी गांव में एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की एक युवती को लेकर फरार हो गया. इसी के बाद दोनों समुदाय में तनाव फैल गया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार शाम को तीन दुकानों में आग लगा दी. पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया. तनाव के…
Author: News Desk
Kathmandu.‘नागरिक युवा शक्ति नेपाल’ ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले के खिलाफ यहां पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया.इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी. आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक नेपाली पर्यटक समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी. कई युवक हाथों में तख्तियां और हमले में मारे गए 27 वर्षीय सुदीप न्यूपाने की तस्वीर लेकर आतंकवादियों को सजा दो’’ और हिंदुओं की हत्या बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे. पश्चिमी नेपाल के बुटावल उप-महानगरीय शहर…
Janasu. उत्तराखंड में देवप्रयाग और जनासू के बीच भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का निर्माण कार्य पूरा करने में कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनमें एक आशंका भी थी कि सुरंग ढह सकती है और पूरी परियोजना खतरे में पड़ सकती. लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) ने शनिवार को यह बात कही. सुरंग के परियोजना निदेशक राकेश अरोड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘शक्ति नामक सुरंग बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुरंग के करीब पांच किलोमीटर अंदर थी, तभी उसका सामना चारों ओर से करीब 1,500 लीटर प्रति मिनट की दर से पानी के तेज बहाव से हुआ. उन्होंने कहा,…
Chaibasa. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव का शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में विकास को नई गति देने और जनता से किए वादों को निभाने का संकल्प दोहराया. पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के चाईबासा आगमन पर परिसदन परिसर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास और प्रवक्ता त्रिशानु राय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पार्टी नेताओं ने डॉ उरांव से जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार की ओर…
Ranchi. झारखंड पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को धनबाद जिले से कई आतंकवादी संगठनों से कथित तौर पर जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, 12 कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित बड़ी संख्या में दस्तावेज और किताबें जब्त की गई हैं. एटीएस के एक बयान के अनुसार, ‘इस संबंध में एटीएस, रांची में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. बयान के मुताबिक, झारखंड एटीएस को सूचना मिली थी कि…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने कहा है कि किसी जनजाति को ‘आदिवासी’ कहना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध नहीं माना जाएगा. न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने सुनील कुमार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध का मामला बनाने के लिए पीड़ित को अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) का सदस्य होना चाहिए. अदालत ने कहा कि भारत के संविधान की अनुसूची में आदिवासी शब्द का इस्तेमाल नहीं है और जब तक पीड़ित संविधान में उल्लिखित अनुसूचित जनजातियों की सूची के अंतर्गत नहीं आता…
Islamabad. पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान ने शनिवार को किसी भी ‘तटस्थ और पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर-पख्तूनख्वा के काकुल में पाकिस्तान सैन्य अकादमी में सेना के कैडेट की ‘पासिंग आउट परेड’ को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई हालिया घटना इस निरंतर दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए. एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी ‘तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय’ जांच में भागीदारी करने के लिए तैयार है.…
Saraikela.सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगनी के आदर्श कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नारायणपुर पंचायत के विजय गांव निवासी गुणाधर तिवारी (36) के रूप में की गई है.मिली जानकारी के अनुसार गुणाधर तिवारी शुक्रवार को दुगनी में रह रहे अपने चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने गए थे. रात करीब 12:30 बजे पार्टी से अपने गांव लौटते समय आदर्श कॉलोनी के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देख…
Ranchi.झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईएएस अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति को पांच वर्ष की अवधि के लिए या सह-अवधि के आधार पर, अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) स्वीकृति प्रदान की गयी है. पत्र में यह भी कहा गया है कि अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया…
Dhanbad. धनबाद के वासेपुर का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. खुफिया सूचना मिलने के बाद झारखंड एटीएस की एक बड़ी टीम वासेपुर में छापेमारी कर रही है.एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद टीम को लीड कर रहे हैं. वे फिलहाल धनबाद में ही मौजूद हैं. आतंकी संगठन से धनबाद के कुछ युवकों के द्वारा संबंध सामने आने के बाद झारखंड एटीएस की एक बड़ी टीम ने धनबाद में वासेपुर सहित 15 लोकेशन पर एक साथ छापेमारी कर रही है. वासेपुर के नूर मस्जिद वाले इलाके में छापेमारी के दौरान दो उम्दा किस्म के पिस्तौल, कारतूस के साथ-साथ भारी मात्रा में…
