Jammu. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और जो भी निर्णय लिया जायेगा वह जनता के हित में होगा.उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में चिंता या घबराने की कोई जरूरत नहीं है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस जघन्य हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ ‘‘उचित कार्रवाई’’ किये जाने का आश्वासन दिया था. अपने उधमपुर संसदीय क्षेत्र में…
Author: News Desk
जमशेदपुर. परसूडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल के सामने 22 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. गौरतलब है कि घटना के दिन दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जेल के सामने फायरिंग की थी और मौके पर एक पर्ची फेंककर फरार…
जमशेदपुर. झारखंड के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में 25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार ) को दो महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किए गए, जिन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के गहरे पक्षों से रूबरू कराया. पहला सेमिनार “AI in Neuro-Symbolic Dimensions: The New World Order” विषय पर आयोजित किया गया, जिसे Jamshedpur Management Association के सहयोग से संपन्न किया गया. इस सेमिनार के मुख्य वक्ता तामीर शहीद रहे, जिन्होंने AI के न्यूरो-सिम्बोलिक डाइमेंशन्स और नई विश्व व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार AI अब केवल डेटा विश्लेषण तक सीमित न रहकर मानवीय…
Jamshedpur. जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. बादल छाने से प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली है. रविवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक विभन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात की आशंका व्यक्त की है. इसे लेकर मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को ऑरेन्ज अलर्ट और 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं रविवार को बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं. बादल छाने और…
रांची. कांटाटोली चौक के पास रविवार को मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी, जिससे एक बुजुर्ग एनुल आलम की दम घुटने से मौत हो गई है. कुछ लोग दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए हैं. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आग लगने की वजह से दुकान के पीछे एक घर आधा दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए. तेज आग और धुआं की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था.…
Srinagar.जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी शनिवार देर रात गुलाम रसूल माग्रे के कंडी खास स्थित घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी. उन्होंने बताया कि माग्रे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आतंकवादियों द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
Ranchi.राज्य में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसकी तिथि घोषित कर दी है. विद्यार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन नि:शुल्क जमा होगा. आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो गयी, जिसकी अंतिम तिथि 20 मई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी 27 अप्रैल से 22 मई तक आवेदन सत्यापित करेंगे. छात्रवृत्ति के लिए प्रति वर्ष पांच हजार बच्चों का चयन होगा. परीक्षा में सफल विद्यार्थी को नौवीं से 12वीं तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति…
Bhuvaneshvar. पाकिस्तान में जन्मी शारदा कुकरेजा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अपील की कि उन्हें उनके परिवार से अलग न किया जाए, क्योंकि पुलिस ने उन्हें देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है. कुकरेजा (53) एक भारतीय नागरिक से विवाह करने के बाद 35 वर्षों से ओडिशा के बोलांगीर जिले में रह रही हैं. पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुक्कुर शहर में जन्मी शारदा जबरन धर्म परिवर्तन और वहां एक मुस्लिम युवक से शादी से बचने के लिए भारत आ गई थीं. महेश कुमार कुकरेजा से शादी करने के बाद वह…
New Delhi.ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की और आतंकवाद से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.इस बीच, अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने भी पहलगाम आतंकवादी हमले की रविवार को निंदा करते हुए भारत को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. नयी दिल्ली में ईरान के दूतावास ने ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा कर बताया कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि ईरान इस तरह के ‘‘अमानवीय कृत्यों’’ की स्पष्ट रूप से निंदा करता है. पेजेशकियन ने…
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसकी साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का पुन: आश्वासन देते हुए रविवार को कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा.मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि इस आतंकवादी हमले के कारण उनका मन बहुत दुखी है और हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है. इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. मोदी ने कहा कि यह घटना ऐसे समय…
