New Delhi. मोदी सरकार ने भारत विरोधी अभियान में शामिल 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया. ये चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत विरोधी अभियान में शामिल थे. इसकी प्रसारण सामग्री को झूठी और भ्रामक बयान पर केंद्रित पाया गया था. इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा माना गया. इनकी इन हरकतों के निशाने पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां थीं. इन पर बैन लगाने की सिफारिश गृह मंत्रालय ने की थी. इन यूट्यूब चैनलों में पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर और पूर्व कोच बासित अली के भी चैनल…
Author: News Desk
Gumla. गुमला जिले में रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में घाघरा प्रखंड के डुको चेगरी निवासी शिवचरण उरांव (18), जाम झरियाटोली अरंगी निवासी सतीश उरांव (20), रोहित उरांव (19) शामिल हैं. तीनों युवक रिश्ते में भाई लगते थे. सोमवार को घटना की सूचना मिलते गुमला थाना के एसआइ विनय कुमार महतो सदर अस्पताल पहुंच कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, रविवार को रोहित उरांव अपनी बहन हीरामुनी देवी की शादी की सालगिरह में शामिल होने चंडाली आये थे, जहां खाना…
Jamshedpur. टाटा स्टील में बड़ा बदलाव सामने आया है. कंपनी के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इन सभी को टाटा स्टील फाउंडेशन में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. वीपी एचआरएम अतरई सान्याल की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के तहत 17 अधिकारियों को एक मई से तीन साल के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन में भेजा गया है. इसमें आइएल 6 से लेकर आइएल 3 और ओएल और ओ लेवल के अधिकारी है. इसमें आइएल स्तर के अधिकारी सूर्य शक्ति सिहन्हा, आइएल 5 ए सुमाना सिंह, आइएल 4 शुभ्रा आर, आिएल…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने सोमवार को कदमा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में दीपक कुमार की मौत की सजा बरकरार रखी, जिसने ओटीटी मंचों पर अपराध की कहानी देखने के बाद उसी के तरीके से अपनी पत्नी एवं बेटियों समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने चार लोगों की हत्या को ‘भयानक और दुर्लभतम’ माना तथा एक अप्रैल, 2023 को जमशेदपुर की त्वरित अदालत के विशेष न्यायाधीश द्वारा दोषी दीपक कुमार को सुनायी गयी मौत की सजा पर मुहर लगायी.…
Jaipur. राजस्थान रॉयल्स की खोज बिहार के 14 वर्ष 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रच दिया जो आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और सात चौके लगाये . आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है. वह 37 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए. आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 30…
Vetican City. कैथोलिक कार्डिनल्स ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए सम्मेलन की शुरुआत की तारीख सात मई तय की तथा गुप्त मतदान को दो दिन के लिए टाल दिया, ताकि वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकें और किसी उम्मीदवार पर आम सहमति बना सकें. कार्डिनल्स ने शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद अनौपचारिक बैठक के पहले दिन यह तारीख तय की. अफरा-तफरी में पत्रकारों ने अंदरुनी माहौल और आपसी एकता के बारे में सवाल पूछे. एक इतालवी टेलीविजन कार्यक्रम के एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वित्त से संबंधित आरोपों…
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक चौंकाने वाला मोड़ आया, जब सोमवार सुबह 22 वर्षीय महिला नक्सली सुनीता मुर्मू खुद को आत्मसमर्पण करने एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी के आवास पर पहुंच गई. सुनीता ने बताया कि वह हाल ही में लुगू पहाड़ मुठभेड़ का हिस्सा थी, जहां आठ नक्सली मारे गए थे. वह किसी तरह जंगल से भाग निकली और कई दिन भूखी-प्यासी भटकते हुए गोमिया और चंद्रपुरा होते हुए बोकारो पहुंची. एसपी से मुलाकात के बाद उसे कार्यालय लाया गया, जहां औपचारिक सरेंडर प्रक्रिया पूरी कर उसे भोजन कराया गया. सुनीता ने स्वीकार…
जमशेदपुर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद चुन लिये गये हैं. सोमवार शाम टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की जनरल ऑफिस कैंटीन प्रागंण में आयोजित कमेटी मीटिंग में यूनियन के नये अध्यक्ष के रूप में शशिभूषण प्रसाद के चयन की घोषणा की गयी. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते 30 मार्च को कंपनी से सेवानिवृत्त हो गए हैं. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष का पद और फाउंड्री डिवीजन से कमेटी मेंबर का पद रिक्त हो गया था. फाउंड्री डिवीजन से गुरमीत सिंह तोते कमेटी मेंबर थे. इसके कारण वहां उपचुनाव…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, धातकीडीह में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और निजी स्कूलों में हो रही अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी का एक-एक कर उल्लेख किया. इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी मांगों को उचित बताते हुए आश्वस्त किया कि उपयुक्त अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही…
जमशेदपुर: सोमवार 28 अप्रैल को साकची स्थित श्री गुजराती इंग्लिश स्कूल में कार्यभार ग्रहण समारोह ‘इन्वेस्च्योर शिरोमणि’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जो ज्ञान और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी ने अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का स्वागत करते हुए छात्र परिषद् की भूमिका और महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह मंच छात्रों को नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर प्रदान करता है. समारोह का मुख्य आकर्षण नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का औपचारिक शपथ ग्रहण था. हेड बॉय, हेड गर्ल के साथ तेजस,…
