Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने घेरा शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, कहा – सरकार को चुनौती दे रहे निजी स्कूल
Breaking News

Jamshedpur: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने घेरा शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, कहा – सरकार को चुनौती दे रहे निजी स्कूल

News DeskBy News DeskApril 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, धातकीडीह में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और निजी स्कूलों में हो रही अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की.

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी का एक-एक कर उल्लेख किया. इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी मांगों को उचित बताते हुए आश्वस्त किया कि उपयुक्त अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही सभी निजी स्कूल प्रबंधन को बुलाकर सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो हजारों अभिभावकों के साथ ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

समान शुल्क संरचना और BPL छात्रों के लिए उठी आवाज

आनन्द बिहारी दुबे ने जोर देकर कहा कि CBSE और ICSE से संबद्ध सभी स्कूलों की शुल्क संरचना समान होनी चाहिए.
उन्होंने BPL कोटा के छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव का गंभीर मामला भी उठाया. दुबे ने कहा कि जब छात्रों को उनके कोटे के आधार पर पहचाना जाता है, तो उनमें हीनभावना पनपती है, जिसे खत्म करना समाज हित में आवश्यक है. इस पर भी शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेने का भरोसा दिया.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

सौंपे गए सात सूत्रीय मांग पत्र के मुख्य बिंदु

  • री-एडमिशन के नाम पर बिल्डिंग डेवलपमेंट और मेंटेनेंस चार्ज की उच्च स्तरीय जांच हो.
  • एक साथ तीन-तीन माह की फीस वसूली पर रोक लगे.
  • हर वर्ष किताबों और सिलेबस में अनावश्यक बदलाव पर नियंत्रण हो.
  • निर्धारित दुकानों से ड्रेस खरीदने के दबाव पर रोक लगे.
  • सभी निजी स्कूलों का संचालन सरकारी नियमावली के अधीन हो.
  • संत मैरिज इंग्लिश हाई स्कूल में BPL छात्रों को कक्षा 12 तक पढ़ाई का अवसर मिले.
  • निजी स्कूलों में हर वर्ष फीस वृद्धि पर पूर्ण रोक लगाई जाए.

सरकार को चुनौती दे रहे निजी स्कूल : कांग्रेस 

कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी जारी है, जो सीधे तौर पर सरकार को चुनौती देने जैसा है. कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा पदाधिकारी से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, ब्रजेन्द्र तिवारी, मनोज झा, जसवंत सिंह जस्सी, संजय सिंह आजाद, सुखदेव सिंह मल्ली, सन्नी सिंह, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, फिरोज खान, बबन शुक्ल, कमर रजा खान, पप्पू शुक्ल, राजीव मिश्र, अजय शर्मा, नलिनी सिन्हा, बबुआ झा, राजा ओझा, मुन्ना मिश्रा, उपेन्द्र नाथ वर्मा, ज्योति मिश्र, राजकुमार वर्मा, रंजीत झा, सुनीता ओझा, विनोद यादव, मनोज उपाध्याय, कुमार गौरव, अमर कुमार मिश्र, कौशल प्रधान, प्रशेनजीत सेन, मुन्ना सिंह, फरहत बेगम, सुशील घोष, हरिहर प्रसाद, मो. सलीम एवं अनन्त लाल सहिस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group