Buxar.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन को रविवार को ‘अवसरवादी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल ‘कुर्सी’ के लिए पाला बदलते हैं. खरगे ने यहां डलसागर स्टेडियम में पार्टी की ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए बिहार के लोगों से इस साल के उत्तरार्द्ध में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बाहर करने की अपील की. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, नीतीश कुमार और भाजपा के बीच गठबंधन अवसरवादी है. यह…
Author: News Desk
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ व्यापार, शुल्क, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों सहित कई प्रमुख मुद्दों पर सोमवार को बातचीत करेंगे और फिर शाम को उनके एवं भारतीय मूल की उनकी पत्नी उषा के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. अमेरिका के उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे – इवान, विवेक और मीराबेल – चार दिवसीय भारत यात्रा के तहत सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे पालम एयरबेस पर उतरेंगे. वेंस ऐसे समय में भारत की अपनी पहली यात्रा करेंगे जब कुछ सप्ताह पहले अमेरिका के राष्ट्रपति…
Ranchi. केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 25 अप्रैल को झारखंड के दौरे पर आएंगे. वे रांची में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए किए गए विशेष कार्य या पहल सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. गृह विभाग ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं. बैठक में पुलिस मुख्यालय की तरफ से भी प्रजेंटेशन दिया जाना है.
Ranchi. झारखंड में बिजली महंगी करने की तैयारी है. राज्य विद्युत नियामक आयोग नए बिजली दर की घोषणा 30 अप्रैल तक करने वाला है. मई से बिजली दरों में 1 रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी हो सकती है.फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है. प्रस्ताव के अनुसार इसे 7.65 रुपये प्रति यूनिट किया जा सकता है. वहीं फिक्ड चार्ज भी वृद्धि करने का प्रस्ताव है. पिछले साल बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था इस बार JBVNL ने 2 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने 50 पैसे से…
Ranchi.रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में रविवार को एयर शो का दूसरा और अंतिम दिन बेहद खास रहा. भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने अपने हैरतअंगेज़ करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया. वायुसेना के पायलटों ने हॉक विमानों से लगभग एक घंटे तक आसमान में शानदार कलाबाज़ियाँ दिखाईं. मात्र पांच मीटर की दूरी पर उड़ते हुए विमानों ने विभिन्न आकृतियाँ बनाईं, जिसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए. दर्शक आंखें गड़ाए आसमान की ओर निहारते रहे. ग्राउंड के चारों तरफ भीड़ में मौजूद कई बच्चे और महिलाएं अपने-अपने हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए थे…
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ईएसआई डिस्पेंसरी से बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊषा मोड़ के पास लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. तत्पश्चात घटना की जानकारी गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. चांडिल के रूदिया गांव निवासी दुर्योधन गोप ने बताया कि वह अपने साले मुकेश प्रधान की बाइक लेकर ईएसआई डिस्पेंसरी आया था. बाहर निकलने पर उसने देखा कि एक युवक उसकी बाइक लेकर तेजी से भाग रहा…
जमशेदपुर. एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया.जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया. गुजरात स्थित कंपनी श्नाइडर द्वारा एनटीटीएफ के 14 छात्रों को तीन लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के टूल एंड डाई…
Gumla. रांची-गुमला एनएच पर खोरा पतराटोली के समीप सवारी वाहन व ट्रक में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में झरगांव निवासी जगमोहन गोप (30) व गोसाईटोली सेन्हा लोहरदगा निवासी लालवीर महतो उर्फ लालवीर यादव (53) शामिल हैं. वहीं घायल ठाकुर उरांव, संजय गोप, सहदेव गोप, सत्यनारायण उरांव, जितेंद्र गोप, फागू गोप, संजय गोप का इलाज चल रहा है. सड़क हादसे की यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई थी. बताते चलें कि खोरा पतराटोली के कुसुमटोली गांव निवासी चंदू गोप के लगन पान के लिए उसके परिवार व दोस्त एक सवारी गाड़ी में खोरा कुसुमटोली से…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2024 का प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पुरस्कार आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया के टॉप पांच प्रखंडों में शामिल होने पर दिया जाएगा. मालूम हो कि पिछले दिनों नीति आयोग की टीम गम्हरिया प्रखंड दौरे पर पहुंची थी. जहां टीम ने प्रखंड के सभी कार्यों को मानक के अनुरूप पाया था.भारत सरकार यह पुरस्कार आकांक्षी जिलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रदान करती है. 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस…
Bahragoda. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत साकरा गांव के एक युवक अमित मिश्रा को कर्नाटक पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करने के बाद कर्नाटक पुलिस साइबर ठग को अपने साथ कर्नाटक ले गयी. कर्नाटक में दर्शन एली बेकर नामक कंपनी ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. रुकनम्मा के पति एस नागराज की तबीयत खराब होने से अमित मिश्रा केयरटेकर के रूप में कार्य कर रहा था. कार्य के दौरान बैंक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ करते हुए लगभग 48 लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया. इसके पश्चात वह…
