New Delhi. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अगले महीने ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करेंगे। यह यात्रा राकेश शर्मा की रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में जाने की ऐतिहासिक यात्रा के चार दशक बाद होगी. सिंह ने यहां अंतरिक्ष विभाग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कार्यों की समीक्षा के बाद यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यात्रा महज एक उड़ान नहीं है – यह एक संकेत है कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के एक नए युग में साहस के साथ कदम…
Author: News Desk
Washington. टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि वह इस वर्ष के अंत में भारत आने को लेकर उत्सुक हैं. मस्क की यह टिप्पणी उनके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बातचीत के एक दिन बाद आई है. उन्होंने प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की थी. मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी से बात करना सम्मान की बात रही. मैं इस वर्ष के अंत में भारत आने के लिए उत्सुक हूं. मस्क को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों…
Bhuvneshwar. ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को शनिवार को लगातार नौवीं बार बीजू जनता दल (बीजद) का अध्यक्ष चुना गया.क्षेत्रीय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पटनायक इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे. बीजद के संगठनात्मक चुनाव पदाधिकारी पीके देब ने राज्य मुख्यालय शंख भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में पटनायक को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया. पटनायक के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के जिला नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उन्हें फूल, पेंटिंग तथा भगवान जगन्नाथ का ‘अंग वस्त्र’ और ‘महा प्रसाद’ भेंट किया. देब ने कहा कि पार्टी की राज्य परिषद में 355 सदस्य हैं…
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा शनिवार को घोषित इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) के परिणाम में 24 परीक्षार्थियों ने 100 ‘स्कोर’ हासिल किया. परीक्षा में शीर्ष स्थान पर रहने वालों में राजस्थान के सात परीक्षार्थी, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के तीन-तीन, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और गुजरात के दो-दो और कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश का एक-एक परीक्षार्थी है. इनमें से दो छात्राएं हैं. शीर्ष स्थान पाने वालों में 21 परीक्षार्थी सामान्य श्रेणी और एक-एक परीक्षार्थी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से है. इस अहम परीक्षा के दूसरे सत्र में 9.92…
Jamshedpur मानगो दाईगुट्टू निवासी गांजा तस्कर बिकास सिंह को पारडीह काली मंदिर के आगे भूतनाथ होटल के पास बाइक सवार युवकों ने तीन गोली मारी. घटना शुक्रवार रात की है. बिकास सिंह भूतनाथ मंदिर के पास टायर दुकान की आड़ में गांजा बेचने का काम करता है. उसकी दाईं कलाई, बायां हाथ और बाएं घुटने में गोली लगी है. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक पिलेट बरामद किया है. बिकास सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राजा नामक व्यक्ति से गांजा लेकर बेचता है. राजा आजादनगर रोड नंबर 17 का रहने वाला है.
Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान ननकू लाल (27) के रूप में हुई है. उसका शव खड़िया बस्ती के खेत में मिला. मृतक के भाई राकेश के अनुसार, ननकू लाल शुक्रवार शाम 6 बजे घर से निकला था. वह रात तक घर नहीं लौटा. राकेश रात 8 बजे मोहल्ले की एक शादी पार्टी में चला गया. उसे लगा कि उसका भाई भी वहीं होगा, लेकिन सुबह उसे भाई की हत्या की खबर मिली. राकेश ने बताया कि ननकू लाल तीन…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां चार बदमाशों ने एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को गोली मार दी. दो गोली मारी गयी है, जो उनके पैर और जांघ में लगी है. घटना कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर हुई. संजय बर्मन से दुकान में घुसकर बदमाशों ने पहले 10 लाख रुपए मांगे. नहीं देने पर उनपर फायरिंग कर भाग निकले. संजय बर्मन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. संजय बर्मन सीमेंट और गिट्टी का बिजनेस करते हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से…
Ghatsila. टाटानगर से खड़गपुर जा रही मेमू ट्रेन संख्या 58021/58022 में घाटशिला स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक से अचानक धुआं निकलने लगा. फिर आग की लपटें उठने लगी. यह देख यात्री घबरा गए. कई लोग जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद पड़े. हालात बिगड़ते देख चालक और कर्मचारियों ने मशक्कत कर ट्रेन को घाटशिला स्टेशन के पास रोका. बाद में किसी तरह खराबी को ठीक कर ट्रेन को आगे भेजा गया. घाटशिला स्टेशन के निकट नहीं लगी ब्रेक दरअसल, टाटानगर से खड़गपुर की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन ने अपनी नियमित यात्रा प्रारंभ की थी.…
New Delhi. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 2014 के बाद ‘विकसित भारत’ की कल्पना की और इससे पहले इस बारे में सपना नहीं देखा था. हरिवंश ने कहा कि देशवासी 2014 के बाद ‘‘भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों’’ के बारे में गर्व के साथ बात करने लगे हैं और यह एक ‘बड़ा बदलाव’ है. उन्होंने यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में संस्कृति विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों के संकलन ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’ के विमोचन के अवसर पर अपने संबोधन में ये बातें कहीं. मोदी 2014 में उत्तर प्रदेश के…
Jamshedpur. जमशेदपुर में वाहनों के पलटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मानगो बस स्टैंड के पास गोलचक्कर पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर पलट गया, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही. शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर रास्ता खाली कराया. इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ. गनीमत रही कि यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई.ट्रेलर पर बोरे में चुना लोड था,…
